CG: चलती सिटी बस बनी आग का गोला, वीआईपी चौक पर मची अफरा-तफरी
CG: चलती सिटी बस बनी आग का गोला, वीआईपी चौक पर मची अफरा-तफरी
रायपुर। रायपुर के वीआईपी चौक के पास शनिवार शाम को चलती सिटी बस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते बस से धुआं निकलने लगा और आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस में मौजूद यात्रियों ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। बताया जा रहा है कि बस में आग बुझाने के लिए फायर एक्सटिंग्विशर मौजूद नहीं था, जिससे आग तेजी से फैल गई।
घटना पंडरी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी, लेकिन आरोप है कि फायर ब्रिगेड की टीम देर से मौके पर पहुंची। तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी।
हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन लाखों रुपए की बस जलकर खाक हो गई। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।