CG News: शावक कुएं में गिरे तो सड़क पर उतरी ‘मां’, कांकेर में मादा भालू का आतंक, घंटों थमा रहा रास्ता
CG News: शावक कुएं में गिरे तो सड़क पर उतरी ‘मां’, कांकेर में मादा भालू का आतंक, घंटों थमा रहा रास्ता
कांकेर। जंगल से निकलकर गांव की ओर पहुंचे जंगली भालू ने ग्रामीणों के बीच दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। कांकेर जिले के कोकपुर गांव में अफरा-तफरी मच गई, जब मादा भालू के दो शावक कुएं में गिर गए। शावकों को बचाने की कोशिश में मादा भालू सड़क पर आ गई और काफी देर तक मार्ग पर डेरा जमाए रही।
मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम
इसके चलते सड़क पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया और ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। वन अमला मादा भालू को सुरक्षित तरीके से नियंत्रित करने के साथ ही कुएं में गिरे दोनों शावकों को बाहर निकालने के प्रयास में जुटा हुआ है।
आसपास मंडराती रही माँ
बताया जा रहा है कि, शावकों के कुएं में गिरने के बाद मादा भालू लगातार उनके आसपास मंडरा रही है और किसी को भी कुएं के करीब जाने नहीं दे रही। यही वजह है कि, वन विभाग बेहद सावधानी के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहा है। फिलहाल, कांकेर वन परिक्षेत्र के कोकपुर गांव में वन विभाग की टीम तैनात है। मादा भालू के सड़क पर मौजूद रहने से मार्ग पूरी तरह बाधित है।