छत्तीसगढ़

CG News: बच्चे को लेकर ट्रेन के नीचे आयी मां, महिला की ट्रेन से कटकर हई मौत, लोगों को रोता-बिलखता मिला बच्चा

जांजगीर-चाम्पा: जिले के अकलतरा क्षेत्र से एक महिला के ट्रेन के नीचे आकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। महिला अपने एक साल के बच्चे को लेकर अकलतरा के ग्राम कल्याणपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन के नीचे आ गई। इस घटना में महिला की कट कर मौत हो गई है। लेकिन गनिमत है कि उसका बच्चा सुरक्षित है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है और बच्चे को अकलतरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया है।





घरेलू विवाद के कारण उठाया यह कदम
मिली जानकारी अनुसार, मृतका की पहचान कल्याणपुर के पास ग्राम पंचायत दर्री टांडे की शिवकुमारी के रूप में हुई है, जिसके पति मंतराम बताया जा रहा है। महिला घर से बाहर दूसरे शहर में रहकर काम करती थी, दो तीन दिन पहले बाहर से वापस लौटी थी। रात में संभवतः घरवालों के साथ विवाद हुआ होगा। जिसके बाद वह अपने लगभग 1 साल के बच्चे को लेकर घर से निकल गई।

 

बच्चे को नहीं आई खरोच
बता दें कि महिला कल्याणपुर और कोटमी सोनार को जोड़ने वाली रेलवे ट्रैक पर आई और जान देने की नीयत से ट्रेन के नीचे आ गई। महिला का साल भर का बेटा ट्रैक में गिरा रोता रहा। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर किसी ने इस घटना की सूचना अकलतरा रेलवे स्टेशन में दी और बच्चे को अकलतरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। बच्चा पूरी तरह सुरक्षित है। आस-पास के लोगों का ऐसा मानना है कि बच्चे के ऊपर और अगल-बगल से दो -तीन ट्रेनें गुज़री हैं लेकिन बच्चे को कुछ नहीं हुआ। देखने वालों ने इसे भगवान का चमत्कार बताया।

 

जानकारी के अनुसार, शिवकुमारी का पहले विवाह हो चुका है और पहले पति से उसके दो बच्चे हैं। यह बच्चा उसके दूसरे पति मंतराम से है। मंतराम की पहली पत्नी ने भी आग लगाकर आत्महत्या कर ली थी। फिलहाल पति घर में नहीं है। रेलवे पुलिस ने इस पूरे घटना की सूचना अकलतरा थाना पुलिस को दे दी है।







raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button