Raigarh News: प्रकाश पर्व की खुशी में शहर में निकल रही प्रभात फेरी, 5 को धूमधाम से मनाया जाएगा गुरुनानक देव जयंती महापर्व

रायगढ़ October 28, 2025 रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh News: प्रकाश पर्व की खुशी में शहर में निकल रही प्रभात फेरी, 5 को धूमधाम से मनाया जाएगा गुरुनानक देव जयंती महापर्व

Raigarh News: प्रकाश पर्व की खुशी में शहर में निकल रही प्रभात फेरी, 5 को धूमधाम से मनाया जाएगा गुरुनानक देव जयंती महापर्व

रायगढ़। सिख धर्म के संस्थापक गुरुनानक देव जी की जयंती प्रकाश पर्व को शहर के गुरुद्वारा सिंग सभा व सिख समाज के सभी सदस्यगण श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाते आ रहे हैं। वहीं इस बार भी विश्व समाज को मानवता और समाज सेवा का अमर संदेश देने वाले गुरुनानक देव जी की जयंती को भव्यता के साथ मनाने की तैयारी में सभी सदस्यगण जुटे हैं और उनकी जयंती की खुशी में श्रद्धा से सुबह पांच बजे से प्रभात फेरी भी निकाली जा रही है साथ ही धार्मिक भजन कीर्तन और गुरु का अटूट लंगर का आयोजन भी होगा।

श्रद्धा से निकल रही प्रभात फेरी – – गुरुसिंग सभा के सचिव हर्षपाल सिंग बग्गा ने बताया कि गुरुनानक देव जी की जयंती प्रकाश पर्व को आगामी 5 नवंबर उनकी शुभ जयंती को श्रद्धा व उत्साह के साथ सिख समाज के सभी सदस्यगण मना रहे हैं।वहीं विगत 26 अक्टूबर से अखंड पाठ का आयोजन भी किया जा रहा है व 27 अक्टूबर से सुबह पांच बजे भजन कीर्तन के साथ प्रभातफेरी शहर में निकाली जा रही है। जिसमें सिख समाज के सभी सदस्यगण श्रद्धा से भाग लेकर प्रकाश जयंती पर्व को मना रहे हैं। गुरुनानक देव जी की यह प्रभातफेरी आगामी 3 नवंबर तक निकलेगी।

3 को निकलेगी नगर कीर्तन शोभा यात्रा – – सचिव श्री बग्गा ने बताया कि आगामी 3 नवंबर को पंज प्यारे की अगुवाई में शहर में भव्यता के साथ सिख समाज के सभी सदस्यों की उपस्थिति में नगर कीर्तन शोभा यात्रा शाम चार बजे शहर के जंजघर से निकलेगी जो शहर का परिभ्रमण करते हुए रात आठ बजे गौशाला रोड़ स्थित मंगलम पहुँचेगी इसके पश्चात गुरु का अटूट लंगर होगा।वहीं 4 नवंबर को रात आठ बजे से साढ़े दस बजे तक मंगलम में विशेष कीर्तन दीवान का आयोजन होगा जिसमें पटियाला की सुप्रसिद्ध भजन गायिका बीबी जसप्रीत कौर व भाई दीपक सिंग हजुरी रागी जत्था रायगढ़ छ.ग अपने सुमधुर भजन कीर्तन की मनभावन प्रस्तुति से निहाल करेंगे।

5 को मंगलम में कीर्तन समागम – – गुरुनानक देव जयंती प्रकाश पर्व की खुशी में कार्तिक पूर्णिमा 5 नवंबर को शहर के मंगलम में सुबह 11 से 2.30 बजे तक विशेष कीर्तन दीवान का आयोजन होगा। इसी तरह सर्व समाज के लोगों के लिए गुरुदेव का अटूट लंगर दोपहर 12 बजे से होगा जो अनवरत चलता रहेगा। जिसमें प्रसाद ग्रहण कर सभी समाज के लोग पुण्य के भागी बनेंगे। वहीं रात 9.45 बजे से 12.30 बजे तक विशेष कीर्तन दीवान होगा। गुरुनानक जयंती प्रकाश पर्व के भव्य धार्मिक आयोजन को भव्यता देने में गुरुसिंग सभा गुरुद्वारा के अध्यक्ष महेंदर सिंग राजपाल, उपाध्यक्ष प्रीतपाल सिंग मल्होत्रा, सतपाल सिंग बग्गा, सचिव हर्षपाल सिंग बग्गा सहित गुरुसिंग सभा के सभी सदस्यगण और शहर के सिख समाज के सभी सदस्यगण जुटे हैं।

खबर शेयर करें: