Uncategorized

जश्न की थाली बनी मौत का संकेत… तिलक समारोह में परोसा गया ‘जहर’, अचानक तड़पने लगे मेहमान, मची चीख-पुकार

रायबरेली के समारोह में 3 दर्जन से ज्यादा लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार, 2 की हालत नाजुक, प्रशासन में हड़कंप

रायबरेली।
खुशियों से भरा एक तिलक समारोह अचानक दहशत और अफरा-तफरी में बदल गया, जब स्वादिष्ट दिखने वाला खाना लोगों के लिए जहर साबित हुआ। देखते ही देखते एक-एक कर मेहमानों की तबीयत बिगड़ने लगी और पूरा माहौल चीख-पुकार से गूंज उठा।

मामला बछरावां थाना क्षेत्र के तिलेंडा स्थित जिलेदार ग्रीन मैरिज लॉन का है, जहां शिवगढ़ निवासी राजन गुप्ता ने अपने पुत्र स्वप्निल गुप्ता के तिलक समारोह का आयोजन किया था। कार्यक्रम पूरे धूमधाम से चल रहा था, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि यही जश्न कुछ ही देर में भयावह स्थिति में बदल जाएगा।

बताया जा रहा है कि समारोह में परोसे गए भोजन को खाने के बाद अचानक लोगों को उल्टी, दस्त और तेज पेट दर्द की शिकायत शुरू हो गई। एक के बाद एक लोग गिरने लगे, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। हालात इतने बिगड़ गए कि वहां मौजूद लोग घबराकर इधर-उधर भागने लगे।

आनन-फानन में 3 दर्जन से अधिक बीमार लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने तत्काल इलाज शुरू किया। हालत गंभीर होने पर दो लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर खाने में ऐसी क्या गड़बड़ी हुई, जिसने जश्न को खौफनाक मंजर में बदल दिया।

फिलहाल, इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और हर कोई यही सवाल कर रहा है—क्या एक लापरवाही ने दर्जनों जिंदगियों को खतरे में डाल दिया?







 



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button