रायगढ़ में अग्र समाज का महाधरना, 2 हजार से अधिक महिला पुरूष हुए शामिल
महाराजा अग्रसेन पर की गई अभद्र टिप्पणी से अग्रवाल समाज में भारी आक्रोश

सिंधी समाज भी आंदोलन में हुआ शामिल
गांधी प्रतिम के पास कर रहे शांतिपूर्ण प्रदर्श
अमित बघेल की गिरफ्तारी की कर रहे मांग
जल्द गिरफ्तारी नही हुई तो होगा औऱ बड़ा प्रदर्शन
अपने-अपने प्रतिष्ठान शाम 5 बजे तक बंद कर कर रहे आंदोलन
रायगढ़ टॉप न्यूज 4 नवंबर। अग्रवाल समाज के शिरोमणि महाराज अग्रसेन पर अभद्र टिप्पणी करने वाले एक कुंठित मानसिकता के व्यक्ति की अब तक गिरफ्तारी नहीं होने से अग्र समाज में काफी आक्रोश है। समाज के लोग अमित बघेल की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मंगलवार को गांधी प्रतिमा के पास सुबह 11 बजे महाधरना प्रदर्शन कर रहे हैं। इस धरने में 2 हजार से अधिक की संख्या में अग्रवाल समाज के महिला और पुरुष महाधरना में शामिल हुए हैं। वहीं सिंधी समाज भी आंदोलन में शामिल हुआ है।
बता दें कि पिछले दिनों जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के अध्यक्ष अमित बघेल के द्वारा महाराज अग्रसेन व सिंधी समाज के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की गई थी। जिसके बाद अग्रवाल व सिंधी समाज के लोगों के द्वारा इस पर आपत्ति जताते हुए अमित बघेल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई।


दोनों ही समाज के लोगों ने एसपी को ज्ञापन देकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की, लेकिन अब तक उसके खिलाफ रायगढ़ में एफआईआर दर्ज नहीं हो सका और न उसकी गिरफ्तारी हो चुकी। ऐसे में अग्रवाल व सिंधी समाज ने धरना प्रदर्शन का एलान किया था। जहां मंगलवार की सुबह दोनों ही समाज के लोगों ने अपने प्रतिष्ठानों को बंद रखा और श्याम टॉकीज चौक पर इक्ट्ठा हुए।
सिंधी समाज के पदाधिकारी और सदस्य हेमू कलाणी चौक से पैदल रैली की शक्ल में यहां पहुंचे। इसके बाद दोनों ही समाज के लोगों ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। अमित बघेल के खिलाफ जमकर मुर्दाबाद के नारे लगाए और जल्द ही एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की।
कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन प्रदेश से राष्ट्रीय स्तर पर होगा
अग्रवाल समाज के राकेश अग्रवाल ने बताया कि अमित बघेल के द्वारा महाराजा अग्रसेन और सिंधी समाज के ईष्ठ देव झूलेलाल के बारे में अमर्यादित टिप्पणी किया था। जिसके विरोध में अग्रवाल समाज के सभी लोग धरना प्रदर्शन पर बैठे हैं। यह आक्रोश बहुत बड़ा आक्रोश है। हम अपनी संयमता को बरतते हुए कम संख्या में बैठे हैं।
प्रशासन से अनुरोध है कि जल्द ही गिरफ्तारी की जाए। अगर ऐसा नहीं होता है तो यह आंदोलन केवल जिला स्तर पर नहीं बल्कि प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर होगा। इसके लिए रणनिति भी तैयार है।
रैली निकलकर धरना स्थल तक पहुंचे
सिंधी समाज के अजय खत्री ने बताया कि आज सिंधी समाज की रैली हेमू कलाणी चौक से निकलकर एसपी ऑफिस तक पहुंची। हमारी मांग है कि अमित बघेल जिन्होंने हमारे ईष्ठ देव भगवान झूलेलाल के लिए अपशब्द कहे हैं, उनकी गिरफ्तारी की मांग की जा रही है। पूर्व में एसपी को ज्ञपान सौंपा गया था, लेकिन अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। इसलिए धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।
|
|
|
|
![]() |
![]() |
| ||






