छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में अब सक्रिय होगा मानसून, बस्तर संभाग में पड़ेंगी बौछारें, जानें अन्य जिलों का हाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून के आगमन ने पहले अच्छी बारिश हुई। तय समय से पहले मानसून की एंट्री बस्तर में हुई, लेकिन वहीं अटक गया है। बस्तर में मानसून के आगमन से प्रदेशभर में दो दिनों अच्छी बारिश हुई। फिर बारिश की गतिविधि में कमी आई। वहीं अब तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। इस बीच एक नया मानसूनी सिस्टम बंगाल की उत्तर खाड़ी में 14 जून के आसपास बनने जा रहा है। इससे प्रदेश में एक बार फिर बारिश और गरज चमक की गतिविधि बढ़ने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटों के बाद मानसूनी हवा को बस्तर से आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां मिलेंगी। इससे मानसून प्रदेश के मध्य भागों तक पहुँचने की संभावना है। इसी के साथ मध्य छत्तीसगढ़ के कई जिलों में अच्छी वर्षा के आसार हैं। मौसम विभाग ने बताया कि अगले दो से तीन दिनों तक प्रदेश के कई जिलों में बारिश और तेज हवा के साथ गरज-चमक हो सकती है।

प्रदेश के बस्तर, रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और सरगुजा संभाग के भी कुछ हिस्सों में बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने 15 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया । साथ ही बस्तर संभाग के चार जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button