छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, कई जिलों में अगले 5 दिनों के लिए अलर्ट जारी

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के विभिन्न भागों में बारिश हो रही है। आज गुरुवार को सुबह से ही रायपुर में बूंदाबांदी हो रही है। पूरे प्रदेश में आज यानि 26 जून से लगातार बारिश की संभावना है। सरगुजा संभाग के जिलों में अगले 5 दिनों तक भारी बारिश होने के आसार जताए हैं। इसे लेकर चेतावनी जारी हुई है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक सप्ताह तक प्रदेश मे अधिकांश स्थानों पर बारिश होने और एक दो जगह पर भारी बारिश जारी रहने की संभावना है। अगले 24 घंटों के दौरान बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम और उससे सटे उत्तरी ओडिशा पश्चिम बंगाल के तटों पर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। आज प्रदेश के एक दो जगहों पर भारी बारिश होने और मेघ गर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना है।

मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि उत्तर-पूर्व मध्य प्रदेश के ऊपर ऊपरी हवा का चक्रवती परिसंचरण समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। जो कि ऊंचाई के साथ दक्षिण की ओर झुका हुआ है। इसके प्रभाव से प्रदेश में आज अधिकांश जगहों पर हल्की मध्यम बारिश के आसार हैं। वहीं कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।

राजधानी रायपुर में आज सुबह से ही बूँदाबाँदी हो रही है। वहीं शाम के समय मेघ गर्जन के साथ अच्छी बारिश हो सकती है। यहां अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। वहीं पिछले 24 घंटे के दौरान सरगुजा और बिलासपुर संभाग के कुछ भागों में भारी बारिश हुई है। वहीं दक्षिण और मध्य भागों में हल्की मध्यम बारिश हुई है।









IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button