छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय हुआ मानसून, इन जिलों में भारी बारिश अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सितंबर के दूसरे पखवाड़े में भी मानसून की रफ्तार धीमी नहीं पड़ी है। मौसम विभाग ने बुधवार को प्रदेश के उत्तर और मध्य हिस्सों में गरज-चमक के साथ तेज वर्षा और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। कई जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की भी संभावना जताई गई है।

 

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकांश इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। सरगुजा और बिलासपुर संभाग में कुछ स्थानों पर बारिश ने तेज रूप दिखाया। इस बीच, दुर्ग का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और राजनांदगांव का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
दो सिस्टम से बढ़ा असर
मौसम विज्ञानियों के अनुसार, पूर्वी झारखंड में करीब 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर ऊपरी चक्रवात सक्रिय है, जबकि पूर्वी विदर्भ में 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला दूसरा सिस्टम बना हुआ है। इन दोनों प्रणालियों के प्रभाव से प्रदेशभर में बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ बरसात होती रहेगी।

इन जिलों में सतर्क रहने की अपील
महासमुंद, रायपुर, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, जीपीएम, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर जिलों में बिजली गिरने और तेज हवा चलने की आशंका है। वहीं बस्तर, बीजापुर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव और गरियाबंद में मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है।

राजधानी रायपुर का हाल
राजधानी में बुधवार को दिनभर आसमान बदली से घिरा रहेगा। बीच-बीच में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। तापमान की बात करें तो अधिकतम 30 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।





















IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button