रायगढ़

Raigarh News: नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर किया दुष्कर्म, “अभियान संवेदना” के तहत कापू पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

 

  इंस्टाग्राम पर संपर्क कर आरोपी ने बुलाया, डरा-धमकाकर दुष्कर्म करने का आरोप

  आरोपी से घटना में प्रयुक्त मोबाइल जब्त, नाबालिग के अपहरण, दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट में पुलिस ने कोर्ट पेश कर भेजा जेल

 रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में महिलाओं के विरुद्ध अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई के क्रम में थाना कापू पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।

दिनांक 21 जून 2026 को नाबालिग पीड़िता के पिता ने थाना कापू में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 20 जून की रात्रि वे अपनी पत्नी के साथ एक शादी समारोह में गए हुए थे। देर रात घर लौटने के बाद सुबह उठने पर उनकी बेटी (उम्र करीब 14 साल) घर पर नहीं मिली। आसपास खोजबीन करने पर वह आरोपी अभिषेक टंडन (21 साल) के घर में मिली, जिसे परिजन वापस घर लेकर आए। पूछताछ करने पर पीड़िता ने बताया कि दिनांक 20 जून की शाम लगभग 7 बजे आरोपी ने इंस्टाग्राम के माध्यम से संदेश भेजकर उसे गांव के नदी किनारे बुलाया, जहां डरा-धमकाकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद आरोपी उसे अपने घर ले गया, जहां रात में भी उसकी इच्छा के विरुद्ध जबरन शारीरिक संबंध बनाया। पीड़िता ने यह भी बताया कि वर्ष 2024 में भी आरोपी द्वारा उसके साथ छेड़छाड़ किया था, जिसकी रिपोर्ट थाना कापू में किये थे ।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी कापू उप निरीक्षक इगेश्वर यादव ने पीड़िता का महिला पुलिस अधिकारी द्वारा कथन दर्ज कराया गया तथा मेडिकल कॉलेज रायगढ़ में चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया। विवेचना के दौरान पीड़िता का एक मोबाइल फोन जब्त किया गया।



















जांच के दौरान पुलिस टीम ने आरोपी अभिषेक टंडन के निवास पर दबिश देकर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी द्वारा घटना स्वीकार किए जाने पर घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी जब्त किया गया। पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी को दिनांक 24 जून 2026 की शाम विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा आज न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

रायगढ़ पुलिस महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध अपराधों के मामलों में संवेदनशीलता, त्वरित कार्रवाई एवं प्रभावी विवेचना के लिए प्रतिबद्ध है तथा ऐसे मामलों में दोषियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

बालिका संबंधी अपराध में संवेदनशीलता बरतते हुए एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन, एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी, एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्दांत तिवारी के मार्गदर्शन पर कार्यवाही में थाना प्रभारी कापू उप निरीक्षक इगेश्वर यादव, प्रधान आरक्षक सुमेश गोस्वामी, लक्ष्मी कैवर्त, देवलाल राठिया एवं हमराह स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

  एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश

“महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा से जुड़े अपराधों पर रायगढ़ पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति है। ऐसे मामलों में प्रत्येक शिकायत पर त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए आरोपियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।”



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button