Raigarh News:  प्रेम और शादी का झांसा देकर नाबालिग का किया शोषण, आरोपी गिरफ्तार, पूंजीपथरा पुलिस ने पॉक्सो एक्ट की कार्रवाई कर भेजा जेल

छत्तीसगढ़ May 11, 2026 • रिपोर्टर: raigarh top news
 Raigarh News:  प्रेम और शादी का झांसा देकर नाबालिग का किया शोषण, आरोपी गिरफ्तार, पूंजीपथरा पुलिस ने पॉक्सो एक्ट की कार्रवाई कर भेजा जेल

 Raigarh News:  प्रेम और शादी का झांसा देकर नाबालिग का किया शोषण, आरोपी गिरफ्तार, पूंजीपथरा पुलिस ने पॉक्सो एक्ट की कार्रवाई कर भेजा जेल

 

 रायगढ़ । एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर पूंजीपथरा पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक संदीप बंजारे को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर पेश कर जेल भेजा है।

घटना के संबंध में बालिका ने दिनांक 09.05.2026 को अपने परिजनों के साथ थाना पूंजीपथरा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि माह दिसंबर 2025 में स्कूल की छुट्टी होने पर वह अपने माता-पिता के पास पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के एक प्लांट की लेबर कॉलोनी में आई थी। उसी दौरान मकान के बगल में रहने वाले संदीप बंजारे से उसका परिचय हुआ। आरोपी ने प्रेम और शादी का झांसा देकर दिनांक 26.02.2026 को दोपहर अपने कमरे में बुलाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद आरोपी कई बार बालिका को डरा-धमकाकर और किसी को नहीं बताने की बात कहकर उसका शोषण करता रहा। बालिका ने बताया कि माता-पिता के नहीं रहने पर आरोपी उसे अपने कमरे में ले जाकर, उसके नाबालिग होने की जानकारी होने के बावजूद, जबरन शारीरिक संबंध बनाता रहा।

दिनांक 08.05.2026 को आरोपी ने कंपनी के नए लेबर क्वार्टर में मिलने के लिए बुलाया था और शादी करने के बहाने बाहर चलने की बात कर रहा था। इसी दौरान परिजन खोजते हुए वहां पहुंचे और दोनों को देख लिया। बालिका की लिखित शिकायत पर अपराध क्रमांक 103/2026 धारा 64(1) बी.एन.एस. एवं 4, 6 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। अपराध की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक रामकिंकर यादव, उप निरीक्षक दिलीप बेहरा एवं स्टाफ द्वारा तत्काल आरोपी की पतासाजी कर उसे हिरासत में लिया गया। आरोपी संदीप बंजारे, पिता जगदीश बंजारे, उम्र 22 वर्ष, निवासी सकरेली भाठा, थाना बाराद्वार, जिला सक्ती, वर्तमान पता तराईमाल थाना पूंजीपथरा, जिला रायगढ़ ने पूछताछ में अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश :

“महिला एवं बच्चों के विरुद्ध अपराध करने वालों के लिए जिले में कोई स्थान नहीं है। ऐसे अपराधियों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस कानून के तहत त्वरित, कठोर और निर्णायक कार्रवाई लगातार जारी रखेगी।”

खबर शेयर करें: