कल रायगढ़ दौरे पर रहेंगे मंत्री लखन लाल देवांगन, वेदांता पावर हादसे में घायल श्रमिकों से मुलाकात करेंगे

रायगढ़। छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य एवं उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम, वाणिज्यिक कर (आबकारी) एवं श्रम विभाग के मंत्री लखन लाल देवांगन 16 अप्रैल (गुरुवार) को एक दिवसीय रायगढ़ दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे राजधानी नवा रायपुर से प्रस्थान कर रायगढ़, सक्ती एवं कोरबा जिले का दौरा करेंगे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंत्री देवांगन प्रातः 11 बजे नवा रायपुर स्थित निवास से रायगढ़ के लिए रवाना होंगे। दोपहर लगभग 2 बजे रायगढ़ पहुंचकर वे फोर्टिस जिंदल अस्पताल, अपेक्स अस्पताल रायगढ़, बालाजी अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज रायगढ़ में भर्ती वेदांता पावर लिमिटेड दुर्घटना में घायल श्रमिकों से मुलाकात करेंगे तथा उनके उपचार की जानकारी लेंगे। इस दौरान वे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा चिकित्सकों से भी चर्चा करेंगे।
इसके बाद मंत्री दोपहर 3 बजे सर्किट हाउस रायगढ़ पहुंचकर अल्प विश्राम करेंगे। शाम 4 बजे वे रायगढ़ से सक्ती के लिए प्रस्थान करेंगे और शाम 5 बजे सक्ती पहुंचकर रेस्ट हाउस में वेदांता पावर लिमिटेड से संबंधित घटना को लेकर जिला प्रशासन एवं वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक लेंगे।
बैठक के पश्चात शाम 5:30 बजे वे सक्ती से कोरबा के लिए रवाना होंगे और रात्रि 8 बजे कोरबा पहुंचकर विश्राम करेंगे। दौरे के दौरान वे संबंधित जिलों में प्रशासनिक व्यवस्थाओं की समीक्षा भी करेंगे।

|
|
|
|
![]() |
![]() |
| ||






