छत्तीसगढ़

रायपुर में मीनल चौबे ने ली महापौर की शपथ, सीएम विष्णुदेव साय कार्यक्रम में हुए शामिल

रायपुर।  रायपुर नगर निगम में मीनल चौबे ने गुरुवार को मेयर पद की शपथ ली। कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने मेयर के साथ ही वार्डवार पार्षदों को भी शपथ दिलाई। शपथ लेने के बाद मीनल चौबे ने जय श्री राम का नारा लगाया। इधर, शपथ से पहले मेयर चैंबर में कुर्सी की दिशा भी बदली गई है।

मेयर और पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह इनडोर स्टेडियम में रखा गया था। यहां विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, दोनों डिप्टी सीएम अरुण साव, विजय शर्मा समेत कई बीजेपी नेता मौजूद रहे।

इस कार्यक्रम में मौलाना अब्दुल रऊफ वार्ड से पार्षद अर्जुमन ढेबर नहीं पहुंचीं। वहीं उनके पति एजाज ढेबर ने भी कहा कि, पूर्व मेयर को भी आमंत्रित नहीं किया गया। मीनल चौबे प्रोटोकॉल भूल गई हैं। अभी से इतनी एरोगेंसी ठीक नहीं है।

 

नगर निगम ने शपथ ग्रहण के बाद महापौर समेत एमआईसी सदस्य अपने कक्ष पर बैठेंगे। निगम के कमरों का रंग-रोगन पूरा हो गया है। महापौर चैंबर की साफ-सफाई के साथ ही बैठक अरेंजमेंट की गई। 15 साल बाद महापौर कक्ष में बैठक व्यवस्था बदली जा रही है।

पहले महापौर की कुर्सी पूर्व मुखी थी। अब मीनल चौबे के लिए उनकी कुर्सी उत्तरमुखी की जा रही है। यानी वे कुर्सी पर बैठेंगी तो उनका फेस उत्तर दिशा की ओर होगा। बताया जा रहा है कि, वास्तु के अनुसार बैठक व्यवस्था में यह बदलाव किया जा रहा है। 15 साल बाद नगर निगम में भाजपा की महापौर बैठेंगी।

raigarh top news

स्वामी, संचालक – अनिल रतेरिया पता – गौरीशंकर मंदिर रोड़, रायगढ़ (छ.ग.) ईमेल: [email protected] मोबाईल नं.: +91-9827197981

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button