रायगढ़

Raigarh News: महापौर जीवर्धन चौहान ने 44 लाख के सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन, रायगढ़ में विकास कार्यों को लगातार मिल रही रफ्तार

 

वित्तमंत्री ओपी चौधरी की दूरदर्शी सोच और रायगढ़ विकास के प्रति समर्पण से हर वार्ड में दिख रही विकास की नई तस्वीर

रायगढ़। शहर में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार एवं जनसुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में महापौर जीवर्धन चौहान ने वार्ड क्रमांक 16 एवं वार्ड क्रमांक 40 में कुल 44 लाख रुपये की लागत से होने वाले सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया।वार्ड क्रमांक 16 में दशरथ पान ठेला के सामने 19 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन क्षेत्रीय पार्षद अशोक यादव, जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति में किया गया।वहीं वार्ड क्रमांक 40 सुभाष नगर कॉलोनी के अंदर 25 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य का भी विधिवत भूमिपूजन किया गया। इन विकास कार्यों से क्षेत्रवासियों को बेहतर सड़क, सुगम आवागमन एवं जल निकासी जैसी मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिलेगा। लंबे समय से क्षेत्रवासियों द्वारा इन कार्यों की मांग की जा रही थी, जिसे अब प्राथमिकता के साथ पूरा किया जा रहा है।महापौर जीवर्धन चौहान ने कहा कि रायगढ़ शहर के प्रत्येक वार्ड में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है और नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि शहर के विकास के लिए लगातार योजनाबद्ध तरीके से कार्य किए जा रहे हैं ताकि हर क्षेत्र में विकास की समान गति बनी रहे।उन्होंने प्रदेश के वित्तमंत्री ओपी चौधरी की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी दूरदर्शी सोच, विकास के प्रति प्रतिबद्धता एवं रायगढ़ के प्रति समर्पण का ही परिणाम है कि शहर में लगातार करोड़ों रुपये के विकास कार्य स्वीकृत हो रहे हैं। वित्तमंत्री के मार्गदर्शन में रायगढ़ शहर तेजी से विकास की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है और हर वार्ड में विकास की नई तस्वीर दिखाई दे रही है।भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान सभापति डिग्रीलाल साहू, वार्ड पार्षद अशोक यादव, वार्ड पार्षद अरुण गुरुजी, एमआईसी सदस्य मुक्तिनाथ बबुआ, पार्षद प्रतिनिधि मूक्कू यादव, पूर्व पार्षद सीनूराव, रमेश शर्मा (पप्पी), विजेंद्र थवाईत, अजय शर्मा, अजय पल्लू बेरीवाल, सुरेंद्र पांडेय, लक्की देवांगन, विनोद मामा, श्याम शर्मा, प्राण शंकर पांडेय, गणेश दुबे, एलपी कटकवार, सजन शर्मा, रामकुमार पांडे सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button