Raigarh: महापौर जीवर्धन चौहान ने वार्ड 14 एवं 2 में सफाई व्यवस्था का लिया जायजा, मौके पर कराया सफाई कार्य

रायगढ़ June 26, 2026 रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh: महापौर जीवर्धन चौहान ने वार्ड 14 एवं 2 में सफाई व्यवस्था का लिया जायजा, मौके पर कराया सफाई कार्य

Raigarh: महापौर जीवर्धन चौहान ने वार्ड 14 एवं 2 में सफाई व्यवस्था का लिया जायजा, मौके पर कराया सफाई कार्य

 

रायगढ़। शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से महापौर जीवर्धन चौहान ने वार्ड क्रमांक 14 एवं 02 के विभिन्न मोहल्लों का क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के साथ भ्रमण कर नाला-नाली एवं साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गलियों, नालियों और सार्वजनिक स्थलों की सफाई व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया तथा जहां भी कमियां दिखाई दीं, वहां तत्काल सफाई कार्य कराते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।भ्रमण के दौरान महापौर वार्ड के वरिष्ठजनों, माताओं एवं बुजुर्गों से रूबरू हुए।

उन्होंने आत्मीय संवाद कर उनका कुशलक्षेम जाना, उनकी समस्याएं एवं सुझाव सुने और संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। स्थानीय नागरिकों ने भी अपनी आवश्यकताओं और क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं से महापौर को अवगत कराया।महापौर जीवर्धन चौहान ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी वार्डों में नियमित रूप से साफ-सफाई कराई जाए, नालियों की समय-समय पर सफाई सुनिश्चित की जाए तथा नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित शहर बनाना नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस दिशा में लगातार निगरानी रखी जा रही है।इस दौरान एमआईसी सदस्य मुक्तिनाथ बबुआ, पार्षद नेहा यादव, युवा भाजपा नेता अनिल कटियार, बबलू गुप्ता, ओंकार तिवारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

खबर शेयर करें: