Raigarh News: महापौर जीवर्धन  चौहान ने किया जल भराव क्षेत्र का निरीक्षण 

रायगढ़ July 2, 2025 रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh News: महापौर जीवर्धन  चौहान ने किया जल भराव क्षेत्र का निरीक्षण 

Raigarh News: महापौर जीवर्धन  चौहान ने किया जल भराव क्षेत्र का निरीक्षण 

 

रायगढ़। मंगलवार की शाम हुई तेज बारिश से शहर के विभिन्न स्थानों पर जल भराव की स्थिति निर्मित हो गई थी। इस पर महापौर  जीवर्धन चौहान ने निरीक्षण कर अधिकारियों को राहत कार्य पहुचाने के निर्देश दिए।

वर्तमान में बारिश तेज हो गई है। इससे शहर के निचले स्तर पर जल भराव होने की शिकायत भी आ रही है। मंगलवार को हुई बारिश के कारण शहर के विभिन्न मोहल्ले में पानी भरने की शिकायत मिल रही थी। इसपर महापौर श्री चौहान एवं पार्षदगण ने बेलादूला, खेतपारा, बंगला पारा, नवापारा, काशीराम चौक क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान निगम के अधिकारी भी मौजूद थे। जल भराव से निबटने वैकल्पिक व्यवस्था, जेड मड पम्प की व्यवस्था रखने के साथ वैकल्पिक नाली निकालने संबंधित कारवाई शीघ्र करने के निर्देश महापौर श्री चौहान ने अधिकारियों को दिए। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के निवासियों से मुलाकात कर चर्चा की और सब्र रखने और समस्या से जल्द ही निजात मिलने का आश्वासन दिया। निरीक्षण के दौरान पार्षद  यादराम साहू,  अजय मिश्रा,  केशव जायसवाल, सहायक अभियंता सुरज देवांगन, स्वास्थ्य प्रभारी शिव यादव मौजूद थे।

खबर शेयर करें: