Raigarh: महापौर जीवर्धन चौहान ने नगरनिगम में किया पिंक रूम का उद्घाटन, महिला पार्षदों व कर्मचारियों को मिली नई सुविधा
Raigarh: महापौर जीवर्धन चौहान ने नगरनिगम में किया पिंक रूम का उद्घाटन, महिला पार्षदों व कर्मचारियों को मिली नई सुविधा
रायगढ़। नगर निगम कार्यालय में महिला पार्षदों एवं महिला कर्मचारियों की सुविधा, सुरक्षा और सम्मान को ध्यान में रखते हुए पिंक रूम का उद्घाटन किया गया। महापौर जीवर्धन चौहान ने सभापति डिग्रीलाल साहू, निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय, एमआईसी सदस्यों, पार्षदों तथा निगम कर्मचारियों की उपस्थिति में पिंक रूम का शुभारंभ किया।उद्घाटन अवसर पर महापौर श्री जीवर्धन चौहान ने कहा कि नगर निगम में कार्यरत महिला जनप्रतिनिधियों एवं महिला कर्मचारियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। पिंक रूम महिलाओं के लिए एक ऐसा स्थान होगा, जहां वे आवश्यकतानुसार आराम कर सकेंगी तथा सुविधाजनक वातावरण में अपने कार्यों का संचालन कर सकेंगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सम्मानजनक एवं अनुकूल कार्यस्थल उपलब्ध कराना एक संवेदनशील और आवश्यक पहल है।महापौर ने बताया कि नगर निगम लगातार कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों की सुविधाओं को बढ़ाने की दिशा में कार्य कर रहा है। इसी कड़ी में पिंक रूम की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में शहर में कार्यरत मजदूरों के लिए भी विश्राम एवं ठहरने की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी, ताकि उन्हें कार्य के दौरान आवश्यक सुविधाएं मिल सकें।उन्होंने यह भी कहा कि स्वास्थ्य और फिटनेस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से योग गतिविधियों के लिए भी अलग स्थान विकसित करने की योजना बनाई जा रही है। इससे कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं नागरिक योग और स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों का लाभ उठा सकेंगे।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे महिला सशक्तिकरण और कर्मचारी हित में उठाया गया सराहनीय कदम बताया। सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रकार की सुविधाएं कर्मचारियों के कार्य वातावरण को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।इस अवसर पर एमआईसी सदस्य सुरेश गोयल,पंकज कंकरवाल,अशोक यादव,मुक्तिनाथ बबुआ,पूनम सोलंकी,त्रिवेणी डहरे,आनंद भगत,अमित शर्मा, पार्षद नेहा देवांगन,सुमित्रा खोलू सारथी,ज्योति यादव,मो. नवाब (नब्बू) ,अन्नू सारथी,शरद हरि सराफ श्री अजय शंकर मिश्रा,सरिता केशव जायसवाल,श्वेता सिंह क्षत्रिय,सरिता राजेन्द्र ठाकुर आशीष ताम्रकार,जानकी भारद्वाज,सुश्री त्रिनिशा चैहान नरेश कुमार पटेल,यादराम साहू,विजय चैहान श्रीमती धनेश्वरी रमेश द्वितीया कुंदन देहरी,संगीता मुक्कू यादव,शोभा अरूण देवांगन आशा खड़िया, उसत राम भट्ट,विष्णु चरण पटेल मोनीता राजकमल पटेल नारायण पटेल,संतोषी पदुमलाल परजा, महेश शुक्ला मुख्य रुप से उपस्थित थे निगम अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।