छत्तीसगढ़

CG News: बिस्किट फैक्ट्री में भीषण आग, करोड़ों की संपत्ति जलकर खाक

रायपुर. राजधानी के औद्योगिक क्षेत्र उरला मेटल पार्क में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बिस्किट निर्माण फैक्ट्री में अचानक भीषण आग भड़क उठी। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे पूरे इलाके में धुएं का घना गुबार फैल गया और आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी तेज थी कि कई किलोमीटर दूर से धुएं के गुबार दिखाई दे रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग, एसडीआरएफ और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गईं। घंटों तक चले राहत एवं बचाव अभियान के दौरान आग पर काबू पाने के प्रयास किए जाते रहे।
जानकारी के मुताबिक, आग उरला मेटल पार्क के रावाभाटा क्षेत्र में स्थित भारती फूड्स फैक्ट्री में लगी। यहां बड़े पैमाने पर बिस्किट निर्माण का कार्य किया जाता है। शुरुआती जानकारी में फैक्ट्री के भीतर कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका जताई गई थी, लेकिन बाद में राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई।
 

अधिकारियों के अनुसार, आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। आग की वजह से फैक्ट्री में रखे कच्चे माल, मशीनरी और अन्य संसाधनों को भारी नुकसान पहुंचा है। प्रारंभिक आकलन में करीब 4 से 5 करोड़ रुपये की क्षति होने की संभावना जताई जा रही है।

घटना के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया। आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। वहीं, दमकल विभाग की टीम ने आग पूरी तरह बुझने के बाद विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने की बात कही है।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button