बालोद में चलती बाराती बस में लगी भीषण आग, बारातियों ने कूदकर बचाई जान, मची अफरा-तफरी

छत्तीसगढ़ April 27, 2026 • रिपोर्टर: raigarh top news
बालोद में चलती बाराती बस में लगी भीषण आग, बारातियों ने कूदकर बचाई जान, मची अफरा-तफरी

बालोद में चलती बाराती बस में लगी भीषण आग, बारातियों ने कूदकर बचाई जान, मची अफरा-तफरी

 

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब बारात लेकर जा रही एक बस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया और बस जलकर पूरी तरह खाक हो गई।

जानकारी के अनुसार, शर्मा ट्रेवल्स की बस क्रमांक CG 07 E 1171 कांकेर जिले के अरौद गांव से बालोद जिले के बड़गांव बारात लेकर जा रही थी। वापसी के दौरान पुरूर थाना क्षेत्र के जगतरा मंदिर के पास अचानक बस में शॉर्ट सर्किट हो गया, जिससे आग भड़क उठी।

आग लगते ही बस में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन चालक और यात्रियों की सूझबूझ से सभी बाराती समय रहते बस से बाहर निकल गए। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुरूर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। हालांकि बस पूरी तरह जल गई है, लेकिन सभी यात्रियों के सुरक्षित बच निकलने से राहत की बात सामने आई है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है

खबर शेयर करें: