छत्तीसगढ़

ट्रांसपोर्ट गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाकBaloda Bazaar Fire: सूचना मिलते फायर बिग्रेड की दो गाड़ियां  

Baloda Bazaar Fire: बलौदा बाजार जिले के लवन बायपास स्थित ओम श्री मनीषा ट्रांसपोर्ट में देर रात भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया. आगजनी की इस घटना में बड़ी संख्या में नए-पुराने टायर, ट्यूब, ट्रक पार्ट्स तथा लिक्विड यूरिया जलकर खाक हो गए. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है.

गोदाम में आग की लपटें देख मचा हड़कंप
जानकारी के मुताबिक, ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक युवराज सेन हैं. रात लगभग 12 बजे गोदाम में अचानक धुआं और आग की लपटें उठती दिखाई दीं. देखते ही देखते आग ने पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया. आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल इसकी सूचना नगर सेना बलौदा बाजार की फायर टीम को दी.

4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया
सूचना मिलते ही नगर सेना बलौदा बाजार की टीम दो फायर टैंकर लेकर मौके पर पहुंची. आग की भयावह स्थिति को देखते हुए अंबुजा सीमेंट रावन से भी एक फायर टैंकर की मदद ली गई. दमकल कर्मियों ने करीब चार घंटे तक लगातार फायर फाइटिंग कर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी तेज थी कि दूर तक धुएं का गुबार और आग की लपट दिखाई दे रहा था. गोदाम में रखे टायर और ज्वलनशील सामग्री के कारण आग तेजी से फैलती चली गई. आग बुझाने के दौरान फायर टीम को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा.

लाखों का सामान जलकर नष्ट
घटना में कितना आर्थिक नुकसान हुआ है, इसका आकलन अभी नहीं हो पाया है, लेकिन माना जा रहा है कि लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया. राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई. फिलहाल पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हुए हैं. प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट को आग लगने की वजह माना जा रहा है.











IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button