CG News: पटाखा और प्लास्टिक दुकान में लगी भीषण आग, पहुंंची फायरब्रिगेड की टीम, मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ April 23, 2026 • रिपोर्टर: raigarh top news
CG News: पटाखा और प्लास्टिक दुकान में लगी भीषण आग, पहुंंची फायरब्रिगेड की टीम, मचा हड़कंप

CG News: पटाखा और प्लास्टिक दुकान में लगी भीषण आग, पहुंंची फायरब्रिगेड की टीम, मचा हड़कंप

 

 

अंबिकापुर। शहर के राम मंदिर रोड स्थित मुकेश पटाखा और प्लास्टिक दुकान में गुरुवार की दोपहर अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया और और आग की लपटें आसमान को छूने लगीं। दुकान संचालक की सूचना पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरु कर दिया है। भीषण गर्मी और प्लास्टिक तथा पटाखा होने की वजह से आग तेजी से फैल गई है। फिलहाल अग्निशमन विभाग द्वारा रेस्क्यू जारी है। आग से लाखों रुपए के सामान जलकर खाक होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

 

सूचना के बाद प्रशासनिक टीम व पुलिस के आला अधिकारी व कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच चुकी हैं। आग कैसे लगी? फिलहाल इसका पता नहीं चल सका है।

 मौके पर उमड़ा लोगों का हुजूम
जिस पटाखा व प्लास्टिक दुकान में आग लगी है, वह इलाका रिहायशी है। आस-पास कई दुकानें व मकान भी स्थित हैं। आग की जद में दूसरे मकान भी न आ जाएं, इसे ध्यान में रखते हुए फायरब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है। दमकल की कई टीमें इस रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी हैं।

10 साल पहले भी लगी थी आग
राम मंदिर के पीछे स्थित ही एक बिल्डिंग में 10 साल पहले भी भीषण आग (Fire in Mukesh Patakha-plastic shop) लगी थी। हादसे में एक महिला की जान चली गई थी। उक्त दुकान के निचले हिस्से में कपड़े या प्लास्टिक की दुकान संचालित थी। संकरा मार्ग होने की वजह से फायरब्रिगेड टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी थी।

खबर शेयर करें: