Jashpur Breaking: पत्थलगांव में शिक्षक के घर नकाबपोशों का धावा; चाकू की नोंक पर लूटपाट, डॉग स्क्वायड और सायबर सेल जांच में जुटी 

छत्तीसगढ़ December 27, 2025 • रिपोर्टर: raigarh top news
Jashpur Breaking: पत्थलगांव में शिक्षक के घर नकाबपोशों का धावा; चाकू की नोंक पर लूटपाट, डॉग स्क्वायड और सायबर सेल जांच में जुटी 

Jashpur Breaking: पत्थलगांव में शिक्षक के घर नकाबपोशों का धावा; चाकू की नोंक पर लूटपाट, डॉग स्क्वायड और सायबर सेल जांच में जुटी 

जशपुर। जशपुर जिले के पत्थलगांव से एक बड़ी और खौफनाक खबर सामने आई है। यहाँ फुलैता चौक के पास बीती रात नकाबपोश बदमाशों ने एक शिक्षक के घर में घुसकर चाकू की नोंक पर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया है। इस हमले में शिक्षक और उनका परिवार घायल हुआ है।

घटना करमीटीकरा इलाके में निवासरत शिक्षक गुलाब सिंह जगत के घर की है। 26 दिसंबर की आधी रात करीब 12 बजे, तीन नकाबपोश बदमाश घर के पीछे का दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए। जब शिक्षक और उनकी पत्नी ने प्रतिरोध किया, तो बदमाशों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया और सोने का मंगलसूत्र, टॉप्स व मोबाइल लूटकर फरार हो गए।

चाकू के हमले से शिक्षक और उनके परिजनों को मामूली चोटें आई हैं, जिनका पुलिस ने तत्काल इलाज कराया है। वारदात की सूचना मिलते ही जशपुर पुलिस की टीम मौके पर पहुँच गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वायड और सायबर सेल की मदद ली जा रही है।

प्राथमिक जांच में तीन आरोपियों की संलिप्तता की बात सामने आई है। पुलिस संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दे रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। शहर के बीचों-बीच हुई इस घटना से स्थानीय निवासियों में भारी दहशत का माहौल है।

खबर शेयर करें: