Raigarh: कवर्धा के मनीष चंद्रवंशी ने दी तबला वादन की प्रस्तुति
रायगढ़
September 22, 2026
•
रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh: कवर्धा के मनीष चंद्रवंशी ने दी तबला वादन की प्रस्तुति
रायगढ़, 22 सितम्बर 2026/ 41वें चक्रधर समारोह की सांस्कृतिक संध्या में कवर्धा जिले के ग्राम खरहट्टा निवासी मनीष कुमार चंद्रवंशी ने तबला वादन की प्रस्तुति दी। उनके वादन में लय और ताल का सुंदर मेल देखने को मिला। मनीष ने 8 वर्ष की उम्र से तबला सीखना शुरू किया। उन्होंने गुरु डॉ. हरिओम हरि से तबले की शिक्षा ली और इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ से प्रथम श्रेणी में मास्टर ऑफ तबला की उपाधि प्राप्त की। वे कई प्रतिष्ठित मंचों पर तबला वादन कर चुके हैं। वर्तमान में चक्रधर कला एवं संगीत महाविद्यालय, रायगढ़ में तबला गुरु के रूप में 50 से अधिक शिष्यों को प्रशिक्षण दे रहे हैं।