Raigarh News: विवाहिता युवती को प्रेमजाल में फंसाकर बंधक बनाने और ब्लैकमेल करने वाला युवक गिरफ्तार, युवती को बदनाम करने की धमकी देकर मांगे 50 हजार
Raigarh News: विवाहिता युवती को प्रेमजाल में फंसाकर बंधक बनाने और ब्लैकमेल करने वाला युवक गिरफ्तार, युवती को बदनाम करने की धमकी देकर मांगे 50 हजार
रायगढ़ । चक्रधरनगर पुलिस ने विवाहिता युवती से दोस्ती कर उसे अपने प्रेमजाल में फंसाने, होटल एवं मकान में कथित रूप से बंधक बनाकर रखने तथा फोटो वायरल कर बदनाम करने की धमकी देकर ₹50 हजार की मांग करने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर सूचना के आधार पर गुम युवती को सकुशल दस्तयाब करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।
जानकारी के मुताबिक 05 सितंबर 2026 को स्थानीय महिला ने थाना चक्रधरनगर में अपनी 24 वर्षीय बेटी के 03 सितंबर से लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 451/2026, धारा 140(3) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।
विवेचना के दौरान तकनीकी जानकारी एवं मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने 16 सितंबर 2026 को अटल विहार, कोतरारोड़ स्थित एक मकान में दबिश देकर गुम युवती को संदेही अजरूदीन अली उर्फ अज्जू पिता हमीद अली उम्र 20 वर्ष निवासी मौदहापारा, थाना जूटमिल, रायगढ़ के कब्जे से दस्तयाब किया।
महिला पुलिस अधिकारी द्वारा युवती का कथन कराया गया, जिसमें उसने बताया कि 01 सितंबर को वह अपनी सहेली के साथ सावित्री नगर स्थित मीना बाजार मेला देखने गई थी, जहां उसकी मुलाकात अज्जू से हुई। दोनों ने मोबाइल नंबर लेकर बातचीत शुरू की। आरोपी अज्जू युवती से मिलने के लिए रायपुर जाने और वहां होटल में रुकने के लिए दबाव बना रहा था। आरोपी ने दबाव देकर युवती को अपने परिचित रायपुर एक होटल में रूकवाया । आरोपी अज्जू रायपुर के होटल में अपना परिचय दिखा युवती को चेक आऊट करने नहीं दे रहा था ।
जैसे-तैसे युवती 13 सितंबर को ट्रेन से रायगढ़ आयी, जिसकी जानकारी पाकर आरोपी रायगढ़ रेल्वे स्टेशन से उसे जबरदस्ती अपने साथ होटल ले गया, जहां एक रात रखा, वहां भी उसे होटल से कहीं बाहर जाने नहीं दिया।