Sarangarh News: चांटीपाली जंगल वॉच टॉवर के पास पुरुष-महिला से लूटपाट,  आरोपी गिरफ्तार, रायगढ़ के गेरवानी प्लांट में छिपा था

रायगढ़ October 10, 2026 • रिपोर्टर: raigarh top news
Sarangarh News: चांटीपाली जंगल वॉच टॉवर के पास पुरुष-महिला से लूटपाट,  आरोपी गिरफ्तार, रायगढ़ के गेरवानी प्लांट में छिपा था

Sarangarh News: चांटीपाली जंगल वॉच टॉवर के पास पुरुष-महिला से लूटपाट,  आरोपी गिरफ्तार, रायगढ़ के गेरवानी प्लांट में छिपा था

सारंगढ़। चांटीपाली जंगल स्थित वॉच टॉवर के पास सुनसान स्थान पर घूमने गए एक पुरुष और महिला से लूटपाट के मामले में बरमकेला पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने लगातार पतासाजी के बाद आरोपी को रायगढ़ के गेरवानी प्लांट से पकड़ा। उसके कब्जे से लूट की रकम में से शेष ₹1,500 नकद बरामद किए गए हैं। साथ ही घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।

गेरवानी प्लांट में छिपा था आरोपी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना बरमकेला में अपराध क्रमांक 133/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 309(6), 296, 351(3) एवं 3(5) के अंतर्गत अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना की जा रही थी। घटना के बाद से आरोपी गजानंद निषाद, पिता संजय निषाद, उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम मल्दा, थाना सारंगढ़ फरार था। पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही थी।

इसी दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी रायगढ़ के गेरवानी प्लांट में छिपा हुआ है। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी बरमकेला ए.के. बेक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

नकदी सहित मोबाइल और बाइक जब्त

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूट की कुल ₹5,300 की रकम में से शेष ₹1,500 नकद बरामद किए। इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर 9 अक्टूबर 2026 को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

इस कार्रवाई में पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र पटेल एवं डीएसपी गोविंद दीवान के मार्गदर्शन में बरमकेला पुलिस ने कार्रवाई की। थाना बरमकेला के स्वतंत्र प्रभार पीएसआई भारती, उप निरीक्षक ए.के. बेक, प्रधान आरक्षक भुनेश्वर पंडा, आरक्षक खिलावन बघेल सहित थाना स्टाफ और साइबर सेल सारंगढ़ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

खबर शेयर करें: