छत्तीसगढ़

सुकमा में बड़ी सफलता, 33 लाख के इनामी 10 माओवादी सरेंडर, AK-47 सहित हथियार जमा

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सल मोर्चे पर सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। दरभा डिवीजन के कुल 10 माओवादी गुरुवार को सुरक्षा बलों के सामने सरेंडर हुए हैं। इन सभी पर मिलाकर 33 लाख रुपये का इनाम घोषित था। सरेंडर करने वालों में 8 लाख के इनामी मीडियम भीमा का शामिल होना सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

सुकमा में नक्सल मोर्चे पर बड़ी कामयाबी
सरेंडर के दौरान नक्सलियों ने अपने पास रखे हथियार- 1 AK-47, 2 SLR और 1 BGL- भी जमा कर दिए। माओवादी लगातार चल रही सुरक्षा अभियानों और सरकार की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर मुख्यधारा में लौटे हैं। अधिकारियों के अनुसार, सभी ने केंद्र और राज्य सरकार की पुनर्वास नीति का लाभ लेने की इच्छा जताई है।

सरेंडर कार्यक्रम में IG बस्तर पी. सुंदरराज, CRPF DIG आनंद सिंह राजपुरोहित, सुकमा SP किरण चव्हाण और कलेक्टर देवेश ध्रुव मौजूद रहे। अधिकारियों ने कहा कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में बढ़ते विश्वास और सुरक्षा व्यवस्था के मजबूत होने से सरेंडर की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। प्रशासन ने सरेंडर करने वाले सभी माओवादियों को सुरक्षा प्रदान करने और पुनर्वास प्रक्रिया के तहत सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button