सारंगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता: बाइक चोरी करने वाले 3 शातिर चोर और 1 खरीददार गिरफ्तार, चोरी की स्प्लेंडर बरामद, जीजा-साले की जोड़ी के बाइक चोरी गिरोह का खुलासा।
सारंगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता: बाइक चोरी करने वाले 3 शातिर चोर और 1 खरीददार गिरफ्तार, चोरी की स्प्लेंडर बरामद, जीजा-साले की जोड़ी के बाइक चोरी गिरोह का खुलासा।
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में कनकबीरा पुलिस चौकी को बाइक चोरी के एक मामले में बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए चोरी की मोटरसाइकिल के साथ तीन चोरों और चोरी का वाहन खरीदने वाले एक खरीददार को गिरफ्तार कर लिया है। जीजा और साले ने अपने साथी के साथ मिलकर घर के आंगन में खड़ी कीमती हीरो स्प्लेंडर बाइक पार कर दी थी और उसे बसना में बेच दिया था। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
प्रार्थी चंद्र प्रकाश निषाद पिता साहेब लाल निषाद उम्र उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम सरायपाली चौकी कनकबीरा थाना सारंगढ़ के द्वारा दिनांक 08.07.2026 को चौकी कनकबीरा उपस्थित आकर प्रथम सूचना पत्र दर्ज कराया था कि दिनांक 07.07.2026 के रात्रि में मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 13 बीके 3938 को घर के आंगन में बाहर खड़ा हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल कीमती 65000 रु को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है की रिपोर्ट पर चौकी कनकबीरा थाना सारंगढ़ में अपराध क्रमांक 324/ 2026 धारा 303 (2) bns पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था
अपराध कायमी बाद वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देने पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सुनील शर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमती निमिषा पांडे,पुलिस अनुविभागीय अधिकारी सारंगढ़ श्रीमती स्नेहिल साहू के मार्गदर्शन दिशा निर्देश पर लगातार पतासाजी की जा रही थी की जरिए मुकबीर सूचना मिला कि रेंजर पारा सारंगढ़ का राहुल साहनी एक चोरी के मोटरसाइकिल को बसना मे बिक्री किया है जिसकी सूचना तस्दीक हेतु राहुल साहनी को पकड़ कर बारीकी व हिकमात्तामली से पूछताछ करने पर अपने साले अर्जुन बाग और उसके दोस्त नूतन भोई झिलमिला थाना सरायपाली के साथ मिलकर ग्राम सरायपाली चौकी कनकबीरा से मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 13 बीके 3938 को घटना दिनांक 07.07.2026 को रात्रि में चोरी करना स्वीकार किया जिसके निषानदेही पर अन्य आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर में मेमोरेंडम लिया गया तथा खरीददार मोहम्मद सलीम जावेद से चोरी के मोटरसाइकिल को बरामद कर जप्ती किया गया तथा आरोपियों को विधिवत दिनांक 20.07.2026 को गिरफ्तार कर मामले मे धारा 317(2), 3(5) bns जोड़ी जाकर न्यायिक निर्माण पर भेजा गया है
गिरफ्तार आरोपी
1. नूतन भाई उर्फ शिवा भाई पिता कुंजल भोई उम्र 19 वर्ष पता वार्ड क्रमांक 9 डोंगरीपारा का झिलमिल थाना सरायपाली जिला महासमुंद
2. अर्जुन बाग उर्फ बिल्लू पिता निर्मल बाग उम्र 19 वर्ष सा. डोंगारीपारा वार्ड नंबर 09 झिलमिल थाना सरायपाली जिला महासमुंद
3. राहुल साहनी पिता राजेश साहनी उम्र 22 वर्ष पता रेंजर पर वार्ड नंबर 15 थाना सारंगढ़ जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़
4. मोहम्मद सलीम जावेद पिता मोहम्मद शाकिर जावेद उम्र 36 वर्ष पता तहसील कार्यालय के सामने सारंगढ़ थाना सारंगढ़ हाल मुकाम पदमपुर रोड बसा वार्ड क्रमांक 10 थाना बसना जिला महासमुंद*
उपरोक्त कार्यवाही में सउनि टीकाराम खटकर चौकी प्रभारी कनकबीरा, प्रधान आरक्षक हिराधर नाग, भीमसेंन सिदार, आरक्षक कुंज बिहारी निराला, पुषेंद्र कुर्रे एंव अन्य स्टाफ का विशेष सावधान रहा