छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में IAS अफसरों का बड़ा फेरबदल: पांच जिला पंचायतों के CEO बदले, कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारी

 





रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों के कार्यभार में महत्वपूर्ण फेरबदल किया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि पांच जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों (CEO) का स्थानांतरण किया गया है।

आदेश के तहत जिला पंचायतों में प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है। इसके साथ ही नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के संचालक रेमिजियुस एक्का को उनकी वर्तमान जिम्मेदारियों के साथ राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

यहां देखें आदेश की कॉपी







raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button