यूपी में चुनाव से पहले पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल! एक साथ 144 डिप्टी एसपी के तबादले, कई जिलों के CO बदले; देखें किस अधिकारी को कहां मिली नई जिम्मेदारी
यूपी में चुनाव से पहले पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल! एक साथ 144 डिप्टी एसपी के तबादले, कई जिलों के CO बदले; देखें किस अधिकारी को कहां मिली नई जिम्मेदारी
UP Police Transfer News: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 से पहले पुलिस महकमे में तबादलों का बड़ा दौर शुरू हो गया है। शासन ने एक साथ 144 पुलिस उपाधीक्षकों (डिप्टी एसपी) के तबादले कर पुलिस विभाग में व्यापक फेरबदल किया है। इस आदेश के बाद कई जिलों के क्षेत्राधिकारी (CO) बदल गए हैं, जबकि पुलिस कमिश्नरेट और विभिन्न पुलिस इकाइयों में तैनात अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस बड़े प्रशासनिक बदलाव को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है।
तबादलों में निर्वाचन आयोग के तीन वर्ष के स्थानांतरण मानक को ध्यान में रखा गया है। इसके तहत लंबे समय से एक ही जिले या क्षेत्र में तैनात अधिकारियों को दूसरी जगह भेजा गया है। इस फेरबदल में जिला पुलिस के अधिकारियों के अलावा सहायक पुलिस आयुक्त (ACP), पीएसी वाहिनियों, प्रशिक्षण संस्थानों, यूपी-112, एसटीएफ, साइबर क्राइम, अभिसूचना और सुरक्षा इकाइयों में तैनात अधिकारी भी शामिल हैं।
कई जिलों के CO बदले, अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
तबादला सूची के अनुसार शोभित कुमार को बुलंदशहर से कानपुर देहात भेजा गया है। दिलीप कुमार सिंह को कानपुर नगर कमिश्नरेट से आजमगढ़, सुजीत कुमार दुबे को लखनऊ कमिश्नरेट से अयोध्या और शुभम तोड़ी को आजमगढ़ से संभल में नई तैनाती मिली है।
इसी तरह अतुल कुमार सिंह को अमेठी से महाराजगंज, महेंद्र कुमार शुक्ल को अयोध्या से मऊ, रवि कुमार गुप्ता को प्रयागराज से गोंडा और आशुतोष तिवारी को अयोध्या से हरदोई भेजा गया है। राजेश सिंह को बिजनौर से हरदोई में नई जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा कई अधिकारियों को जिलों से पीएसी वाहिनियों, प्रशिक्षण संस्थानों और विशेष पुलिस इकाइयों में भेजा गया है। वहीं, इन इकाइयों में तैनात कुछ अधिकारियों को वापस जिलों और पुलिस कमिश्नरेट में जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इन अधिकारियों के भी हुए तबादले, देखें पूरी सूची
शासन की ओर से जारी तबादला सूची में शामिल अधिकारियों के नाम और उनकी नई तैनाती इस प्रकार है।
- रोहित यादव – 11वीं वाहिनी पीएसी, सीतापुर से पीटीसी सीतापुर।
- दीपांशी राठौर – गोरखपुर से सहायक पुलिस आयुक्त, गौतमबुद्धनगर।
- ज्योति यादव – शाहजहांपुर से 24वीं वाहिनी पीएसी, मुरादाबाद में सहायक सेनानायक।
- अभिषेक कुमार राहुल – कानपुर नगर कमिश्नरेट से अलीगढ़।
- प्रखर पाण्डेय – बुलंदशहर से मऊ।
- अनिल विक्रम सिंह – गाजीपुर से बहराइच।
- श्याम सिंह – शामली से उन्नाव।
- सुनीता दहिया – मुरादाबाद से बरेली।
- शशि प्रकाश शर्मा – सहारनपुर से बस्ती।
- दीक्षा सिंह – सहायक पुलिस आयुक्त, गौतमबुद्धनगर से सहायक पुलिस आयुक्त, गाजियाबाद।
- गौरव कुमार – सहायक पुलिस आयुक्त, वाराणसी से बिजनौर।
- अरुण कुमार – साइबर क्राइम मुख्यालय, लखनऊ से स्थानांतरण निरस्त।
- प्रियाश्री पाल – सहायक पुलिस आयुक्त, गाजियाबाद से मेरठ।
- अजय कुमार यादव – 25वीं वाहिनी पीएसी, रायबरेली से पीटीएस सुलतानपुर।
- विनय कुमार गौतम – सुलतानपुर से खीरी।
- मोनिका यादव-II – पीटीसी मुरादाबाद से पीटीएस मुरादाबाद।
- राज सोनकर – सोनभद्र से एपीटीएस चुनार, मीरजापुर।
- रूपाली राव – मुजफ्फरनगर से सहायक पुलिस आयुक्त, गाजियाबाद।
- हर्षिता तिवारी – बहराइच से गाजीपुर।
- अमोद कुमार सिंह – फतेहगढ़ से भदोही।
- प्रज्ञा पाठक – सहायक पुलिस आयुक्त, वाराणसी से सहायक पुलिस आयुक्त, लखनऊ।
- अनिल कुमार – 49वीं वाहिनी पीएसी, गौतमबुद्धनगर से पुलिस अकादमी, मुरादाबाद।
- महेश कुमार – अलीगढ़ से सहायक पुलिस आयुक्त, कानपुर नगर।
- अनीता चौहान – हापुड़ से मथुरा।
- कुलदीप कुमार – संभल से मुरादाबाद।
- शैलेन्द्र कुमार बाजपेयी – 37वीं वाहिनी पीएसी, कानपुर नगर से पीटीसी सीतापुर।
- श्यामजीत प्रमिला सिंह – सहायक पुलिस आयुक्त, प्रयागराज से पुलिस अकादमी, मुरादाबाद।
- शशांक शेखर त्रिपाठी – यूपीपीसीएल, प्रयागराज से पुलिस कम्प्यूटर केंद्र, लखनऊ।
- राजू कुमार साव – मुजफ्फरनगर से बाराबंकी।
- जसवीर सिंह सिरोही – सहायक पुलिस आयुक्त, आगरा से बाराबंकी।
- अखिलेश राजन – बांदा से यूपी-112 मुख्यालय, लखनऊ।
- अजेन्द्र यादव – सहायक पुलिस आयुक्त, प्रयागराज से बुलंदशहर।
- धीरेन्द्र सिंह – एलआईयू, भदोही से एलआईयू, प्रयागराज।
- प्रेम प्रकाश सिंह – प्रतापगढ़ से यूपीपीसीएल, प्रयागराज।
- अनिल कुमार पाण्डेय – सहायक पुलिस आयुक्त, वाराणसी से बुलंदशहर।
- देवी दयाल – एलआईयू, गोरखपुर से पीटीसी, सीतापुर।
- रितिक कपूर – सुलतानपुर से एसीओ मुख्यालय, लखनऊ।
- अनुराग कुमार सिंह – गोरखपुर से सहायक पुलिस आयुक्त, गौतमबुद्धनगर।
- जियाउद्दीन अहमद – सहायक पुलिस आयुक्त, गाजियाबाद से सहायक पुलिस आयुक्त, कानपुर नगर।
- अनूप कुमार – सहायक पुलिस आयुक्त, लखनऊ से बांदा।
- अनूप कुमार सिंह – अम्बेडकरनगर से सहायक पुलिस आयुक्त, प्रयागराज।
- अशोक कुमार सिंह – बलरामपुर से बाराबंकी।
- अमर बहादुर – मीरजापुर से प्रतापगढ़।
- चन्द्र प्रकाश मिश्र – विशेष परिक्षेत्र सुरक्षा वाहिनी, लखनऊ से पीटीएस, उन्नाव।
- समीर कुमार सिंह – बाराबंकी से सहायक पुलिस आयुक्त, लखनऊ।
- विकान्त द्विवेदी – 24वीं वाहिनी पीएसी, मुरादाबाद से सहायक पुलिस आयुक्त, प्रयागराज।
- विनिता – पीटीओएस, मेरठ से रायबरेली।
- अनुका – 04वीं वाहिनी पीएसी, प्रयागराज से मुरादाबाद।
- प्रद्युम्न कुमार सिंह – बहराइच से देवरिया।
- नीलम बिष्ट – बागपत से महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन, लखनऊ।
- इन्द्र मोहन बड़ौला – जोन कार्यालय, मेरठ से मुजफ्फरनगर।
- रंजीत कुमार – सहायक पुलिस आयुक्त, लखनऊ से एसटीएफ मुख्यालय, लखनऊ।
- प्रदीप कुमार मौर्य – उन्नाव से ललितपुर।
- शुमेन्दु सिंह – सिद्धार्थनगर से बस्ती।
- प्रियं राजशेखर पाण्डेय – सहायक पुलिस आयुक्त, कानपुर नगर से सिद्धार्थनगर।
- विवेक रंजन राय – साइबर क्राइम थाना, गौतमबुद्धनगर से बुलंदशहर।
चुनाव से पहले पुलिस व्यवस्था को दुरुस्त करने की तैयारी
उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस विभाग में यह बड़ा फेरबदल महत्वपूर्ण माना जा रहा है। लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात अधिकारियों के तबादले के साथ पुलिस की अलग-अलग इकाइयों में भी जिम्मेदारियों का पुनर्वितरण किया गया है। अब नई तैनाती पाने वाले अधिकारियों के सामने अपने-अपने क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था संभालने और विभागीय जिम्मेदारियों को प्रभावी ढंग से निभाने की चुनौती होगी।
इस बड़े बदलाव के बाद पुलिस महकमे में प्रशासनिक गतिविधियां तेज होने की संभावना है।
