रायगढ़

Raigarh News: बिजली बिल में बड़ी राहत, रायगढ़ में समाधान योजना से उपभोक्ताओं को करोड़ों की छूट, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल, सुशासन नीति के तहत लोगों को मिल रही सीधी राहत

रायगढ़ जिले में 51,447 उपभोक्ता पात्र, अब तक 47944 ने कराया पंजीयन 38.72 करोड़ की छूट स्वीकृत
रायगढ़, 30 अप्रैल 2026/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य शासन की सुशासन नीति का प्रभाव अब जमीनी स्तर पर साफ दिखाई दे रहा है। आम नागरिकों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल समाधान योजना के तहत रायगढ़ जिले में बड़ी संख्या में उपभोक्ता लाभान्वित हो रहे हैं। इस योजना का शुभारंभ मुख्यमंत्री द्वारा दिनांक 12 मार्च 2026 को किया गया था जो 30 जून 2026 तक प्रभावशील रहेगा। जिला प्रशासन द्वारा योजना का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए पात्र हितग्राहियों तक इसका लाभ तेजी से पहुंचाया जा रहा है।

योजना के अंतर्गत सभी घरेलू बीपीएल उपभोक्ता एवं कृषि श्रेणी के उपभोक्ता, जिनका मार्च 2023 तक बिजली बिल बकाया है, या जिनका पूर्व में बकाया राशि के कारण स्थायी विच्छेदन हो चुका है, उन्हें पात्र माना गया है। हालांकि जिन उपभोक्ताओं के न्यायालयीन प्रकरण लंबित हैं, उन्हें इस योजना में शामिल नहीं किया गया है। इस महत्वाकांक्षी योजना में उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए बकाया राशि पर लगने वाले ब्याज को पूरी तरह 100 प्रतिशत माफ किया जा रहा है, वहीं मूलधन में भी श्रेणी अनुसार अधिकतम 75 प्रतिशत तक की छूट प्रदान की जा रही है। इससे वर्षों से लंबित बिजली बिल का बोझ झेल रहे उपभोक्ताओं को राहत मिल रही है।
रायगढ़ जिले में इस योजना के तहत कुल 51,407 सक्रिय एवं निष्क्रिय उपभोक्ता पात्र हैं, जिनकी कुल बकाया राशि 81.06 करोड़ रुपए है। जिला प्रशासन के सतत प्रयासों और जनजागरूकता के चलते अब तक 47,944 उपभोक्ताओं ने पंजीयन करा लिया है। इनमें से हितग्राहियों को अब तक कुल 38.72 करोड़ रुपए की छूट प्रदान की जा चुकी है, जो योजना की सफलता को दर्शाता है।

कार्यपालन अभियंता श्री नरेंद्र नायक ने बताया कि योजना का लाभ अधिक से अधिक उपभोक्ताओं तक पहुंचाने के लिए विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। गाँव-गांव में शिविर लगाकर पात्र हितग्राहियों के घर पहुंच कर योजना के बारे में बताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पात्र उपभोक्ता समय रहते पंजीयन कराकर इस छूट का लाभ अवश्य लें, जिससे उनका बकाया भार कम हो सके और विद्युत सेवाएं भी सुचारू रूप से जारी रह सकें। योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए सक्रिय उपभोक्ता अपने मोबाइल फोन के माध्यम से मोर बिजली ऐप पर पंजीयन कर सकते हैं या अपने नजदीकी विद्युत वितरण केंद्र में जाकर भी आवेदन कर सकते हैं। प्रशासन द्वारा शिविरों और जनसंपर्क माध्यमों के जरिए लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। रायगढ़ जिला प्रशासन की सक्रियता और बेहतर क्रियान्वयन के कारण यह योजना जिले में उल्लेखनीय सफलता हासिल कर रही है। इस अभियान से उपभोक्ताओं को आर्थिक राहत मिल रही है।

 



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button