छत्तीसगढ़

Chhattisgarh: वन विभाग का बड़ा आदेश, 5 प्रशिक्षु IFS अधिकारियों को मिली पहली फील्ड पोस्टिंग, देखें पूरी लिस्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के वन-जलवायु परिवर्तन विभाग ने साल 2024 बैच के भारतीय वन सेवा (IFS) के 5 प्रशिक्षु अधिकारियों की नई पदस्थापना का आदेश जारी किया है। सभी अधिकारियों को क्षेत्रीय प्रशिक्षण के लिए अलग-अलग वन मंडलों में उप वनमंडलाधिकारी (एसडीओ फॉरेस्ट) के पद पर अस्थायी रूप से तैनात किया गया है।







जारी आदेश के मुताबिक, कुनाल मिश्रा को अंबिकापुर वन मंडल (सरगुजा) में उप वनमंडलाधिकारी बनाया गया है। मृगजा जालिंदर यादव को कटघोरा वन मंडल में उप वनमंडलाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। परख सारडा को सुकमा वन मंडल में उप वनमंडलाधिकारी के पद पर पदस्थ किया गया है।

जबकि प्रीति यादव को उत्तर नारायणपुर उप वनमंडल (वन मंडल नारायणपुर) में तैनात किया गया है।यशस्वी मौर्या को राजनांदगांव वन मंडल में उप वनमंडलाधिकारी बनाया गया है।

पढ़ें आदेश की कॉपी-







raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button