छत्तीसगढ़

राजधानी में दिनदहाड़े बड़ी वारदात : सर्राफा व्यापारी के हाथ-पैर बांधकर 86 किलो चांदी के जेवर लूटे 

 

रायपुर। राजधानी के सदर बाजार स्थित राजधानी पैलेस में शनिवार को दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात हुई। अज्ञात बदमाशों ने सर्राफा व्यापारी के हाथ-पैर बांधकर करीब 86 किलो चांदी के जेवर लूट लिए। घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

मिली जानकारी के अनुसार, सर्राफा व्यापारी शिवाजी ज्वेलर्स के संचालक राहुल गोयल पर आरोपियों ने धावा बोला और उन्हें बंधक बनाकर वारदात को अंजाम दिया। यह स्थान जैन मंदिर के पीछे, महावीर भवन के बाजू में स्थित है।

घटना की सूचना मिलते ही सदर बाजार के सभी सर्राफा व्यापारी मौके पर जुट गए। वहीं, कोतवाली पुलिस भी तत्काल पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। पूरे क्षेत्र में पुलिस ने मुखबिर तैनात कर दिए हैं और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

 





















IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button