रायगढ़

Raigarh news: “ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध शराब पर पुसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्कूटी से 70 नग देशी मदिरा प्लेन परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार*

आदर्श स्कूल मेन रोड पर घेराबंदी कर की गई कार्रवाई, 65,600 रुपये का मशरूका जब्त*

एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश — अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी*

 

रायगढ़*। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर जिले में “ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 17 मार्च 2026 को थाना पुसौर पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब का परिवहन करते एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा आदर्श स्कूल पुसौर मेन रोड पर घेराबंदी की गई। इस दौरान बोरोडीपा की ओर से आ रही सफेद रंग की *हीरो मेस्ट्रो स्कूटी क्रमांक CG 13 UF 9157* को रोककर जांच की गई। तलाशी के दौरान स्कूटी के सामने रखे एक थैले में *70 नग देशी मदिरा प्लेन (कुल 12 लीटर 600 एमएल) बरामद* हुई।

पकड़े गए वाहन चालक ने अपना नाम *लोकनाथ निषाद (55 वर्ष), निवासी नावापाली पुसौर, जिला रायगढ़* बताया। पूछताछ में आरोपी ने शराब को अवैध रूप से बिक्री हेतु परिवहन करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से *शराब (कीमत 5,600 रुपये) एवं स्कूटी (कीमत 60,000 रुपये) सहित कुल 65,600 रुपये* का मशरूका जब्त किया।







आरोपी के विरुद्ध थाना पुसौर में धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक बसंत पाण्डेय, आरक्षक महेश चौहान एवं आरक्षक तारिक अनवर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button