सत्य निकेतन हादसे में बड़ी कार्रवाई, MCD के डिप्टी कमिश्नर समेत 5 अधिकारी सस्पेंड- जान गंवाने वालों की संख्या भी बढ़ी 

देश September 7, 2026 रिपोर्टर: raigarh top news
सत्य निकेतन हादसे में बड़ी कार्रवाई, MCD के डिप्टी कमिश्नर समेत 5 अधिकारी सस्पेंड- जान गंवाने वालों की संख्या भी बढ़ी 

सत्य निकेतन हादसे में बड़ी कार्रवाई, MCD के डिप्टी कमिश्नर समेत 5 अधिकारी सस्पेंड- जान गंवाने वालों की संख्या भी बढ़ी 

 

Satya Niketan Building Collapse Latest Update: देश की राजधानी दिल्ली के सत्य निकेतन में हुए हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या बढकर 7 हो गई है. राहत और बचाव अभियान जारी है. इन सबके बीच दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बड़ी कार्रवाई करते हुए MCD के डिप्टी कमिश्नर समेत 5 अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया. दिल्ली सरकार की तरफ से जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक, साउथ जोन के डीसी राकेश कुमार, सुप्रिटेंडेट इंजीनियर रणवीर सिंह, एक्जीक्यूटिव इंजीनियर ललित गोयल, असिस्टेंट इंजीनियर सुनील चौहान और जूनियर इंजीनियर आशीष कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है.

राहत-बचाव अभियान जारी
हादसे में अब तक सात लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. कई घायलों का इलाज चल रहा है, जबकि मलबे के नीचे अभी कई लोगों के दबे होने की आशंका है. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार सुबह (सितंबर, 07, 2026) हादसे वाली जगह का दोबारा दौरा किया और बचाव व उससे जुड़े कामों का जायजा लिया. निरीक्षण के बाद CM रेखा गुप्ता ने भरोसा दिलाया कि लापरवाही या चूक के दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने जिम्मेदार पाए जाने वाले MCD अधिकारियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई का आदेश दिया.

 

अवैध 5 मंजिला इमारतों को सील करने के निर्देश
मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, ऐसी घटनाओं को रोकने और सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली भर में अवैध पांच मंजिला इमारतों को तुरंत सील करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं. पूरी रात खोज और बचाव अभियान जारी रहा. अधिकारियों ने बताया कि मलबे के नीचे अभी भी कई लोगों, खासकर छात्रों के दबे होने की आशंका है और उन्हें सुरक्षित निकालने की कोशिशें जारी हैं.

हॉस्टल मालिक की तलाश जारी
‘हॉस्टल डेज’ नाम की यह पांचमंजिला इमारत लड़कों के PG के तौर पर चल रही थी और घटना के समय कई छात्र वहां रह रहे थे. चश्मदीदों के मुताबिक, पास की एक इमारत भी ढह गई, जिससे इलाके की इमारतों की सुरक्षा और बनावट की हालत को लेकर चिंता बढ़ गई है. पुलिस के अनुसार, साउथ कैंपस पुलिस स्टेशन में मालिक हरिराम बंसल और अन्य के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (साउथवेस्ट) अमित गोयल ने मामला दर्ज होने की पुष्टि की. बंसल के खिलाफ लुक-आउट नोटिस जारी होने के बाद दिल्ली पुलिस ने उन्हें पकड़ने के लिए 10 टीमें बनाई हैं.

 

खबर शेयर करें: