छत्तीसगढ़

धमतरी में अवैध धान परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 68 क्विंटल धान जब्त

धमतरी। जिले में अवैध धान परिवहन पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। खपरी-जोरातराई से छाती की ओर ले जाए जा रहे लगभग 168 कट्टा (68.20 क्विंटल) धान कोचिया धनेश्वर सिंह द्वारा अवैध रूप से खरीदा गया पाया गया। जांच के दौरान कोचिया किसी भी प्रकार का अनुमति पत्र या वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका।

जिला प्रशासन के निर्देशों के तहत वाहन और धान को मंडी नियमों के तहत जब्त कर लिया गया। ट्रैक्टर क्रमांक CG07 X 4029 को भखारा थाना परिसर में लाया गया। मौके पर उपस्थित पंचों के समक्ष विधिवत पंचनामा तैयार किया गया और सभी के सामने पढ़कर सुनाया गया।

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिले में अवैध धान खरीदी, भंडारण और परिवहन पर सख्त निगरानी रखी जाए। उन्होंने कहा कि समर्थन मूल्य पर धान की खरीद को पारदर्शी बनाने के लिए अवैध गतिविधियों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी। सभी अनुविभागीय अधिकारी, राजस्व और पुलिस दलों को सतत पेट्रोलिंग और संदिग्ध वाहनों की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।

कलेक्टर ने किसानों से भी अपील की है कि वे केवल अधिकृत समितियों को ही धान बेचें और किसी भी अवैध खरीद-फरोख्त की सूचना तुरंत अधिकारियों को दें।









































IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button