रायगढ़

Sarangarh: 2 दिन में खनिज विभाग की बड़ी कार्यवाही, 1 पोकलेन और 6 हाईवा जप्त

 

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 23 जून 2026/ कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू द्वारा दिये गये निर्देशानुसार खनिज अमला द्वारा 2 दिन में जिले के खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण के रोकथाम हेतु बड़ी कार्यवाही की है। सोमवार को सारंगढ़ तहसील क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान गौण खनिज साधारण रेत के अवैध परिवहन करते हुए 02 हाईवा वाहन क्रमांक CG-07-CR-7715 एवं CG-13-AQ-0321 पर कार्यवाही करते हुए थाना सारंगढ़ के सुरक्षार्थ में रखा गया है। इसी प्रकार मंगलवार को तहसील सारंगढ़ के अंतर्गत में पुनः निरीक्षण किया गया, जिसमें निरीक्षण के दौरान गौण खनिज चूनापत्थर के अवैध परिवहन करते हुए 02 हाईवा वाहन क्रमांक CG- 13- BB- 2721 एवं CG- 13- BB- 2321 पर कार्यवाही करते हुए थाना सारंगढ़ के सुरक्षार्थ में रखा गया।

उप तहसील कोसीर क्षेत्र के ग्राम पंचायत पासीद में औचक निरीक्षण किया गया, जहां गौण खनिज साधारण रेत के अवैध उत्खनन में संलिप्त 01 पोकलेन मशीन पर जप्ती की कार्यवाही करते हुए ग्राम सरपंच के सुपूर्दगी में दिया गया तथा गौण खनिज साधारण रेत के अवैध उत्खनन में संलिप्त 02 हाईवा वाहन क्रमांक CG-06-HD-6457 एवं CG-11-BK-6697 पर कार्यवाही करते हुए थाना कोसीर के सुरक्षार्थ में रखा गया। यह कार्यवाही छ्त्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 एवं खान एवं खनिज विकास अधिनियम 1957 की धारा 21 के तहत की गई। अवैध उत्खनन परिवहन एवं भण्डारण पर कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी ।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button