Raigarh News:  अवैध धान पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 26 क्विंटल धान जब्त, एसडीएम के निर्देश पर तहसील टीम की छापेमारी

रायगढ़ November 21, 2025 रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh News:  अवैध धान पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 26 क्विंटल धान जब्त, एसडीएम के निर्देश पर तहसील टीम की छापेमारी

Raigarh News:  अवैध धान पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 26 क्विंटल धान जब्त, एसडीएम के निर्देश पर तहसील टीम की छापेमारी

रायगढ़। घरघोड़ा क्षेत्र में प्रशासन ने अवैध धान भंडारण के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए 20 नवंबर को बड़ी कार्रवाई की। घरघोड़ा एसडीएम दुर्गा प्रसाद अधिकारी के निर्देश पर तहसीलदार मनोज कुमार गुप्ता और नायब तहसीलदार सहोदर राम पैंकरा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान मंडी कर्मचारियों की टीम भी मौके पर मौजूद रही।

सूत्रों के अनुसार, प्रशासन को सूचना मिली थी कि घरघोड़ी क्षेत्र में बड़ी मात्रा में अवैध धान रखा गया है। इस सूचना के आधार पर टीम ने घरघोड़ी निवासी अंगद यादव पिता मनबोध यादव के मकान में दबिश दी। जांच के दौरान मकान में 26 क्विंटल (64 बोरा) अवैध धान पाया गया। बताया गया कि यह धान उद्यो डनसेना द्वारा वहां रखवाया गया था।

मंडी एक्ट के तहत आवश्यक कार्रवाई करते हुए धान को जब्त कर पंचनामा तैयार किया गया। नियम अनुसार जब्त धान को फिलहाल मकान मालिक के सुपुर्द मे रखा गया है। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि मामले की विस्तृत जांच जारी रहेगी, और दोषियों पर कानून के तहत आगे की कार्यवाही प्रस्तावित है।

एसडीएम दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने बताया कि समर्थन मूल्य सीजन में अवैध धान खरीददृफरोख्त व भंडारण पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। किसी भी प्रकार की नियम विरुद्ध गतिविधि पाई जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
तहसीलदार मनोज कुमार गुप्ता ने क्षेत्र के सभी किसानों और व्यापारियों से अपील की है कि धान की खरीदीदृबिक्री एवं भंडारण केवल वैधानिक प्रक्रिया से ही करें, अन्यथा कानूनन दंडित किया जाएगा।

खबर शेयर करें: