रायगढ़

Raigarh News: कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाईः 14.225 टन उर्वरक जब्त, 4 को नोटिस

रायगढ़, 9 अप्रैल 2026/ कलेक्टर के निर्देश पर जिले में कृषि विभाग द्वारा उर्वरक विक्रेताओं के खिलाफ सख्त अभियान लगातार जारी है। आज गठित जिला निगरानी दल ने विकासखंड पुसौर में विभिन्न उर्वरक विक्रय केंद्रों पर छापामार कार्रवाई की। जांच के दौरान प्रधान ट्रेडर्स, पुसौर में 5 टन सिंगल सुपर फास्फेट तथा अग्रवाल खाद भंडार, पुसौर से 9.225 टन नीम लेपित यूरिया बिना पीओएस स्टॉक के पाए जाने पर कुल 14.225 टन उर्वरक जब्त किया गया। जब्त सामग्री को कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। इसी क्रम में विकासखंड रायगढ़ में शंकर ट्रेडिंग कंपनी, कोतरा एवं सेवा सहकारी समिति, बायंग को अभिलेख अपूर्ण पाए जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। वहीं घरघोड़ा क्षेत्र में महामाया जनरल स्टोर और अग्रवाल खाद भंडार को पीओएस एवं भौतिक स्टॉक में अंतर मिलने पर नोटिस दिया गया है।





उप संचालक कृषि अनिल वर्मा ने सभी निरीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि किसी भी प्रकार की अनियमितता मिलने पर तत्काल कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करें। किसानों को उचित मूल्य पर पर्याप्त उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए विभाग द्वारा लगातार निगरानी और आवश्यक कार्रवाई जारी रहेगी। इस कार्रवाई में सहायक संचालक कृषि श्री हिन्द कुमार भगत, उर्वरक निरीक्षक श्री नृपराज डनसेना, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी रोहित पटेल एवं उर्वरक निरीक्षक श्रीमती मनीषा राठौर उपस्थित रहे।

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button