डोंगरगढ़ में सट्टा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: SP अंकिता शर्मा ने थाना प्रभारी को लाइन अटैच किया”
डोंगरगढ़ में सट्टा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: SP अंकिता शर्मा ने थाना प्रभारी को लाइन अटैच किया”
डोंगरगढ़: धर्मनगरी डोंगरगढ़ में खुलेआम चल रहे अवैध सट्टा-पट्टी कारोबार के खिलाफ पुलिस ने सख्ती दिखाना शुरू कर दिया है। जिले की कमान संभाल रही पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने तुरंत कार्रवाई करते हुए डोंगरगढ़ थाना प्रभारी उपेंद्र शाह को लाइन अटैच कर दिया।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार, उपेंद्र शाह को उनके वर्तमान पद से हटाकर रक्षित केंद्र, राजनांदगांव भेजा गया है। वहीं, डोंगरगढ़ थाने की नई जिम्मेदारी उप निरीक्षक सुमेन्द्र कुमार खरे को सौंपी गई है। आदेश 28 अक्टूबर से तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।
जानकारी के अनुसार, हाल के दिनों में डोंगरगढ़ क्षेत्र में सट्टा-पट्टी के अवैध कारोबार को लेकर कई शिकायतें और शिकायतें सामने आई थीं। यह कार्रवाई प्रशासनिक दृष्टि से तो महत्वपूर्ण है ही, साथ ही पुलिस की जवाबदेही और कानून व्यवस्था को मजबूत करती दिख रही है।