रायगढ़ के मड़वाताल घाटी में बड़ा हादसा: डीजल से भरे टैंकर और स्विफ्ट कार में जबरदस्त भिड़ंत, कार के उड़े परखच्चे, युवती घायल, बहते डीजल को बाल्टी और जरकिन में लूटने पहुंचे स्थानीय लोग
रायगढ़ के मड़वाताल घाटी में बड़ा हादसा: डीजल से भरे टैंकर और स्विफ्ट कार में जबरदस्त भिड़ंत, कार के उड़े परखच्चे, युवती घायल, बहते डीजल को बाल्टी और जरकिन में लूटने पहुंचे स्थानीय लोग
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला के मड़वाताल की घाटी पर डीजल से भरे टैंकर और स्वीप्ट कार के बीच टक्कर हो गया। इससे अनियंत्रित होकर टैंकर वाहन पलट गया और कार का सामने हिस्सा बूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद टैंकर वाहन से बहने लगा, ऐसे में लोग डीजल बल्टी व जरकीन पर लेने पहुंचने लगे। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जूट गई है। घटना कापू थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार की दोपहर तकरीबन साढ़े 12 बजे कापू की से धरमजयगढ़ की ओर डीजल से भरा टैंकर आ रहा था। इसी दौरान धरमजयगढ़ से अंबिकापुर की ओर एक स्वीप्ट कार जा रही थी, जिसमें एक युवती व पुरूष सवार थे, तभी मड़वाताल के पास अचानक से दोनों वाहनों के बीच टक्कर हो गई।
इससे अनियंत्रित होकर डीजल से भरा टैंकर पलट गया और स्वीप्ट कार के सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि कार में सवार टाटीबंध रायपुर की रहने वाली नीतू वैष्णव को चोट पहुंची। घटना के बाद आसपास के लोगों की काफी भीड़ इक्ट्ठा हो गई।
डीजल लेने बाल्टी लेकर पहुंचे लोग वहीं टैंकर के पलटने से उसमें से डीजल सड़क पर बहने लगा, जिसे देखते हुए आसपास के लोग बाल्टी व जरकीन में डीजल लेने पहुंचे और बाल्टी भरकर डीजल ले गए। इस दौरान मामले की सूचना पुलिस को लगने पर पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची।
घायल युवती को ईलाज के लिए अस्पताल भेजवाया। पुलिस ने तत्काल लोगों को टैंकर से दूर हटाया और दोनों तरफ के ट्रैफिक को रोककर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।