छत्तीसगढ़

CG में बड़ा हादसा; अनियंत्रित होकर पलटी बस, 32 यात्री घायल, 8 की हालत गंभीर, घायलों का इलाज जारी

कांकेर। कांकेर जिले के आमाबेड़ा के नजदीक गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जहां यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में कुल 32 यात्री घायल हो गए हैं, जिनमें से 8 की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज के लिए कांकेर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार, यात्री बस बांदे से अंतागढ़ होते हुए जगदलपुर से होते हुए बैलाडीला जा रही थी। इसी दौरान आमाबेड़ा के पास बांध मोड़ पर बस चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिससे बस सड़क किनारे पलट गई।

हादसे के बाद मौके से गुजर रहे लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए आमाबेड़ा अस्पताल भेजा गया, जबकि 8 गंभीर घायलों को कांकेर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके के लिए रवाना हो गए हैं और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button