छत्तीसगढ़

वेदांता पावर प्लांट में बड़ा हादसा, बॉयलर फटने से 3 मजदूरों की मौत, दो दर्जन से अधिक घायल

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। डभरा थाना क्षेत्र के ग्राम सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से भीषण हादसा हो गया। इस घटना में 3 मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि दो दर्जन से ज्यादा मजदूर गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे हैं। हादसे के बाद प्लांट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायल मजदूरों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस विभाग के अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गए हैं। वहीं मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है।
घटना डभरा क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में हर रोज की तरह सामान्य काम चल रहा था। इस दौरान अचानक दोपहर करीब 2 बजे बॉयलर ब्लास्ट हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल और प्रशासन अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायल मजदूरों का इलाज जारी है।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button