रायगढ़ के ‘ॐ श्री रूपेश प्लांट’ में हादसा, कलेक्टर कार्यालय पहुंचे कांग्रेस नेता, प्लांट मालिक पर सख्त कार्रवाई की मांग, सौंपा गया ज्ञापन

ओम श्री रूपेश कंपनी हादसे की मृतिका को 50 लाख और घायल को 25 लाख रुपए मुआवजा दिलाने की उठी मांग
रायगढ़। रायगढ़ 19 जून 2026 को रात्रि में रायगढ़ जिले के ग्राम पंचायत लाखा के आश्रित ग्राम चिराईपानी में स्थित ॐ श्री रूपेश प्लांट में दीवार गिरने से वहां प्लांट के अंदर झोपडी नुमा टीन शेड में रह रहे मजदूर दब गए जिससे कि दो मजदूर सुनील परमार एवं रिंकी परमार घायल हो गई तथा एक गर्भवती महिला मजदूर रंभा प्रधान की मृत्यु हो गई है जिसकी जांच एवं कार्यवाही की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ के सचिव कौशिक भौमिक के नेतृत्व में जिला कलेक्ट रायगढ़ को कार्यवाही के संबंध में ज्ञापन सौंपा ॐ श्री रूपेश प्लांट के मालिक जिनके द्वारा अपने प्लांट में सुरक्षा मापदंडों का पालन नहीं करने के कारण एवं घोर लापरवाही से उक्त दुखद घटना घटित हुई है

ज्ञापन के माध्यम से ॐ श्री रूपेश प्लांट में हुए घटना की जांच कर कार्यवाही करने की मांग की गई जिससे कि भविष्य में ऐसी दुखद घटना घटित न हो साथ ही गर्भवती मृतक रंभा प्रधान के परिजनों को उद्योग द्वारा 50 लाख रुपए एवं घायल मजदूरों को 25 लाख रुपए मुआवजे के रूप में साथ ही घायलों के इलाज की समुचित व्यवस्था ॐ श्री रूपेश प्लांट के मालिक द्वारा किए जाने की मांग की गई आज ज्ञापन सौंपने के समय अजहर हुसैन, विमल यादव , देव साहू ,पारस यादव , अर्जुन चौहान , प्रदर्श कोरी, सत्यम देहरी , प्रकाश आनंद, सहित कई युवा साथी उपस्थित हुए
|
|
|
|
![]() |
![]() |
| ||






