मध्य प्रदेश के जय मीणा ने बदल दिया एशियन गेम्स का इतिहास, जीता ऐतिहासिक ब्रॉन्ज
मध्य प्रदेश के जय मीणा ने बदल दिया एशियन गेम्स का इतिहास, जीता ऐतिहासिक ब्रॉन्ज
jay meena: एशियन गेम्स में जय मीणा ने एकल सॉफ्ट टेनिस स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया. सेमीफाइनल में उनका सामना जापान के तुकोया कुरोसाका से था. जय 2-4 से हार गए, जिसके साथ उन्हें कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा. 26 वर्षीय खिलाड़ी तीन गेम से पिछड़ गए थे, जिसके बाद उन्होंने शानदार वापसी की लेकिन लय नहीं बरकरार रख पाए और मुकाबला हार गए. 45 मिनट तक चले मुकाबले में को कुरोसाका से 2-4 (3-5, 1-4, 1-4, 4-1, 6-4, 1-4) से जीत लिया.
2022 के राष्ट्रीय खेलों के स्वर्ण पदक विजेता जय मीणा मध्य प्रदेश के देवास से आते हैं. सेमीफाइनल के शुरूआती 3 गेम मीणा आसानी से हार गए, फिर उन्होंने शानदार वापसी की और चौथे गेम को 4-1 से जीत लिया. पांचवें गेम को 6-4 से जीतकर उन्होंने फाइनल में जाने की उम्मीद को बनाए रखा, लेकिन छठा गेम वह हार गए. छठे गेम में कुरोसाका ने 4-1 से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई और मीणा को कांस्य पदक से ही संतोष करना पड़ा.
मंगलवार को हुए क्वार्टरफाइनल में फिलीपींस के शेरविन नुगिट को 4-3 को हराकर जय मीणा ने सेमीफाइनल में जगह बनाई थी, जिससे उनका मेडल पक्का हो गया था. जय मीना एशियन गेम्स में सॉफ्ट टेनिस में मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं. बता दें कि ये जय का तीसरा एशियन गेम्स है, उन्होंने 2018 और 2022 संस्करण में भी भाग लिया था लेकिन तब वह पदक नहीं जीत पाए थे. इससे पहले मीणा ने विश्व सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप (2024) के मिश्रित युगल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था.
जय मीणा के कांस्य पदक जीतने के बाद बुधवार को मीराबाई चानू ने सिल्वर मेडल जीता, इसके साथ भारत के कुल पदकों की संख्या 11 हो गई है. खबर लिखे जाने तक भारत ने एक गोल्ड जीता है, जो महिला क्रिकेट टीम ने फाइनल में श्रीलंका को हराकर दिलाया. भारत ने 5 सिल्वर और 5 ब्रॉन्ज़ मेडल जीते हैं.