मध्यप्रदेश विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. नरेश चंद्र सिंह को श्रद्धांजलि
मध्यप्रदेश विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. नरेश चंद्र सिंह को श्रद्धांजलि
भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के सेंट्रल हॉल में आज पूर्व मुख्यमंत्री एवं सारंगढ़ के राजा स्वर्गीय श्री नरेश चंद्र सिंह की जन्मतिथि पर श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव ने स्व. नरेश चंद्र सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें विनम्र नमन किया।
कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के कई वरिष्ठ मंत्री, विधायक, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने उनके व्यक्तित्व, नेतृत्व एवं राज्य के विकास में दिए महत्वपूर्ण योगदान को याद करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
पूर्व मुख्यमंत्री स्व. नरेश चंद्र सिंह को मध्यप्रदेश की राजनीति में उनके सरल स्वभाव, जनसेवा के प्रति समर्पण और विकासवादी दृष्टिकोण के लिए हमेशा याद किया जाता है।