छत्तीसगढ़

CG News: महतारी एक्सप्रेस में शराब तस्करी; महाराष्ट्र में बनी 6 लाख की ‘संतरी’ के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

 

 राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। छुरिया थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के बड़े मामले का खुलासा करते हुए महतारी एक्सप्रेस वाहन से भारी मात्रा में शराब की खेप बरामद की है। पुलिस ने ग्राम पैरीटोला में नाकाबंदी के दौरान कार्रवाई करते हुए महतारी एक्सप्रेस एम्बुलेंस के रूप में इस्तेमाल हो रहे बोलेरो वाहन से 16 पेटी अवैध महाराष्ट्र निर्मित देशी शराब (138.240 लीटर) जब्त की है।

इस मामले में आरोपी इन्द्र कुमार उर्फ राहुल साहू को गिरफ्तार किया गया है। जब्त शराब और वाहन की अनुमानित कीमत लगभग 6 लाख 53 हजार रुपये बताई जा रही है। एम्बुलेंस जैसे आपातकालीन वाहन का उपयोग शराब तस्करी के लिए किया जाना इस मामले को और भी गंभीर बनाता है।

 

कोई वैध दस्तावेज नहीं थे मौजूद
गौरतलब है कि, पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर थाना छुरिया की टीम ने पैरीटोला में नाकाबंदी की थी। इस दौरान एक बोलेरो वाहन (क्रमांक सीजी 07 बीएफ 0760), जो महतारी एक्सप्रेस एम्बुलेंस के रूप में चिह्नित था, को संदिग्ध अवस्था में रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन में महाराष्ट्र निर्मित सन्तरी देशी शराब की 16 पेटियां बरामद हुईं, जिनमें कुल 138.240 लीटर शराब थी। प्रत्येक पेटी में 9 लीटर शराब थी। जांच में पाया गया कि, यह शराब अवैध रूप से परिवहन की जा रही थी और इसके लिए कोई वैध दस्तावेज मौजूद नहीं थे।

 

महतारी एक्सप्रेस जैसी एम्बुलेंस का उपयोग तस्करी में
आरोपी इन्द्र कुमार उर्फ राहुल साहू, जो ग्राम पैरीटोला का निवासी है। आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया है। पूछताछ में पता चला कि, आरोपी इस शराब को स्थानीय स्तर पर बिक्री के लिए ले जा रहा था। महतारी एक्सप्रेस जैसी एम्बुलेंस का उपयोग तस्करी के लिए किया जाना चौंकाने वाला है, क्योंकि इस तरह के वाहन आमतौर पर आपातकालीन सेवाओं के लिए आरक्षित होते हैं और इन पर संदेह कम होता है।

मामले में तस्करी के नेटवर्क की गहन जांच जारी
इस मामले में एसपीओपी आशीष कुंजाम ने बताया कि, वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। इस मामले में तस्करी के नेटवर्क की गहन जांच की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि शराब का स्रोत और वितरण नेटवर्क क्या था।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button