लायंस क्लब दिव्य ऊर्जा का स्थायी प्रोजेक्ट जन्मदिन पर सेवा की अनूठी पहल

रायगढ़ September 8, 2026 रिपोर्टर: raigarh top news
लायंस क्लब दिव्य ऊर्जा का स्थायी प्रोजेक्ट जन्मदिन पर सेवा की अनूठी पहल

लायंस क्लब दिव्य ऊर्जा का स्थायी प्रोजेक्ट जन्मदिन पर सेवा की अनूठी पहल

जन्मदिन बना सेवा का अवसर, विनीया कारमोरे ने गौमाता को खिलाया हरी सब्जियां और गुड़

रायगढ़ टॉप न्यूज 8 सितंब। लायंस क्लब रायगढ़ दिव्य ऊर्जा के स्थायी प्रोजेक्ट “जन्मदिन पर सेवा” के अंतर्गत आज लायन विनीया कारमोरे ने अपना जन्मदिन गौशाला में गौसेवा कर मनाया। इस अवसर पर गौमाता को हरी भाजी, लौकी एवं गुड़ खिलाकर सेवा की गई। विनीया कारमोरे ने कहा कि मानवता और जीवों की सेवा के माध्यम से जन्मदिन मनाने से मन को आत्मिक संतोष और सुकून मिलता है।

इस अवसर पर लायन अध्यक्ष अनीता कपूर, ज़ोन चेयरपर्सन लायन अंजू बंसल एवं लायन विनीया कारमोरे उपस्थित रहीं। क्लब अध्यक्ष अनीता कपूर ने बताया कि लायंस क्लब रायगढ़ दिव्य ऊर्जा का स्थायी प्रोजेक्ट— “जन्मदिन पर सेवा” है जिसके माध्यम से सदस्यों के जन्मदिन को सेवा और संवेदना से जोड़कर समाज में सकारात्मक संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है।

खबर शेयर करें: