“लीनेस क्लब सेवांजली की बोर्ड मीटिंग सम्पन्न”, वर्षा जल संचयन पर किया जागरूक ‘

रायगढ़ । लीनेस क्लब सेवांजली की बी ओ डी मीटिंग उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुई ।वर्षा जल संचय के महत्व पर विचार व पोस्टर किया गया प्रस्तुत : इस अवसर पर जूनियर क्लब के सदस्यों दीक्षा शुक्ला, हृदया पांडेय ने “वर्षा जल संचयन” विषय पर अपने विचार प्रस्तुत कर सभी को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया । प्राची कुलवेदी ने आकर्षक पोस्टरों के माध्यम से वर्षा जल के महत्व एवं उसके संरक्षण के उपायों पर प्रकाश डाला । कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष लता बघेल ने भी वर्षा जल संचयन विषय पर अपने विचार रखते हुए वर्षा जल को संरक्षित करने एवं उसके सदुपयोग के विभिन्न उपायों की जानकारी दी ।
ली सुमिता पांडेय ने बच्चों को दिया पुरस्कार :
क्लब की संस्थापक अध्यक्ष सुमिता पाण्डेय ने सभी प्रतिभागी बच्चों को उनके उत्कृष्ट प्रयासों के लिए पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया।
सेवांजली क्लब को मिला चार्टर सर्टिफिकेट :
बैठक के दौरान डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट लीनेस रश्मि अग्रवाल जी द्वारा प्रदत्त सेवांजलि क्लब के चार्टर सर्टिफिकेट के महत्व पर भी चर्चा की गई । संस्थापक अध्यक्ष सुमिता जी पाण्डेय ने चार्टर सर्टिफिकेट की गरिमा, क्लब की पहचान एवं विरासत पर प्रकाश डालते हुए बताया कि चार्टर सदस्य होना अत्यंत गौरव और सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि चार्टर सर्टिफिकेट केवल एक दस्तावेज़ नहीं, बल्कि क्लब की सेवा, समर्पण और गौरवशाली यात्रा का प्रतीक है तथा इसे सहेजना और सम्मान देना प्रत्येक सदस्य का दायित्व है।
ली रजनी ने किया संचालन, लीनेस सदस्यों की रही उपस्थिति :
कार्यक्रम का संचालन सचिव रजनी मिश्रा ने किया । चार्टर सदस्यों अघ्यक्ष प्रतिभा सिंह, कोषाध्यक्ष निशात अली, चेयर पर्सन प्रिया पांडेय, ममता चौहान, तनु शर्मा, बबली कुलवेदी, चंचला सिंह, सरोजिनी कुर्रे , रुपांजली देशमुख, पूनम तिवारी, कावेरी शुक्ला, राजश्री शुक्ला,लता बघेल , रजनी मिश्रा की विशेष उपस्थिति रही ।
संपन्न हुए खेल व मनोरंजन कार्यक्रम :
सदस्यों ने बैठक के पश्चात लीनेस राजश्री शुक्ला के सौजन्य से सभी सदस्यों ने मनोरंजक खेलों का आनंद लिया, जिससे वातावरण और भी आनंदमय हो गया ।
जूनियर क्लब को ऑल इंडिया से मिला एफिलिएशन :
कार्यक्रम का एक विशेष आकर्षण यह रहा कि जूनियर क्लब सेवांजलि को ऑल इंडिया प्रेसिडेंट लीनेस आशा मोहन जी एवं प्रोजेक्ट डायरेक्टर लीनेस सुमन बगला जी द्वारा प्रेषित एफिलिएशन सर्टिफिकेट प्राप्त हुआ। यह सम्मान प्राप्त होने पर बच्चों में अत्यंत उत्साह और गर्व का संचार हुआ तथा उन्हें सेवा गतिविधियों में और अधिक सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरणा मिली ।
कार्यक्रम जागरूकता, ज्ञान व सम्मान का रहा संगम :
यह आयोजन जागरूकता, ज्ञानवर्धन, सम्मान और मनोरंजन का सुंदर संगम रहा, जिसने सभी सदस्यों एवं बच्चों को सेवा और समाजहित के कार्यों के लिए प्रेरित किया ।
|
|
|
|
![]() |
![]() |
| ||






