CG News: महिला के सिर पर आसमान से गिरी बिजली : मुंगेली जिले के पंडरभट्ठा गांव में खेत से घर लौटते वक्त हादसा, देखिए CCTV फुटेज 

छत्तीसगढ़ August 24, 2026 • रिपोर्टर: raigarh top news
 CG News: महिला के सिर पर आसमान से गिरी बिजली : मुंगेली जिले के पंडरभट्ठा गांव में खेत से घर लौटते वक्त हादसा, देखिए CCTV फुटेज 

 CG News: महिला के सिर पर आसमान से गिरी बिजली : मुंगेली जिले के पंडरभट्ठा गांव में खेत से घर लौटते वक्त हादसा, देखिए CCTV फुटेज 

 

मुंगेली। जिले के पंडरभट्ठा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई, 23 अगस्त की दोपहर खेत से काम कर घर लौट रही 46 वर्षीय गीता बाई पटेल अचानक आकाशीय बिजली की चपेट में आ गईं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें बिजली गिरने का पूरा घटनाक्रम कैद हो गया।

 खेत से काम कर घर लौट रही थीं गीता बाई
जानकारी के अनुसार, ग्राम पंडरभट्ठा निवासी गीता बाई पटेल खेत में काम करने गई थीं। काम खत्म करने के बाद वह पैदल अपने घर लौट रही थीं। घटना के वक्त वह अपने सिर पर बर्तन लेकर मुख्य मार्ग से गुजर रही थीं। इसी दौरान अचानक मौसम बदला और आसमान में बादल छा गए। तेज गर्जना के बीच अचानक आकाशीय बिजली गीता बाई पर गिर गई। बिजली की चपेट में आते ही वह सड़क पर गिर पड़ीं।

चंद सेकेंड में हुआ दर्दनाक हादसा
बताया जा रहा है कि हादसा इतना अचानक हुआ कि महिला को संभलने या बचने का कोई मौका नहीं मिला। आसपास मौजूद लोग जब तक कुछ समझ पाते, गीता बाई जमीन पर गिर चुकी थीं। घटना 23 अगस्त को दोपहर करीब 12 बजे सिटी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंडरभट्ठा मुख्य मार्ग पर हुई।

CCTV में कैद हुआ बिजली गिरने का मंजर
इस दर्दनाक हादसे का CCTV फुटेज भी सामने आया है, फुटेज में दिखाई देता है कि आकाशीय बिजली गिरने के कुछ ही सेकेंड के भीतर महिला जमीन पर गिर जाती हैं। स्थानीय लोगों ने महिला को सड़क पर गिरा देखा तो तत्काल उनके परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और गीता बाई को तत्काल अस्पताल लेकर गए। हालांकि, अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

खबर शेयर करें: