छत्तीसगढ़

Jashpur News: बीमारी से हारा जीवन: जशपुर में किडनी फेल होने से परेशान 26 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या, काम के दौरान बिगड़ी तबीयत, दोनों किडनी खराब होने की खबर से सदमे में था युवक

 

 

जशपुर। जशपुर जिले के कांसाबेल से एक बेहद हृदयविदारक खबर सामने आई है, जहाँ एक होनहार युवक ने गंभीर बीमारी से तंग आकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। बैंगलोर में रहकर काम करने वाला अविनाश टोप्पो जब बीमार होकर घर लौटा, तो उसे अंदाजा भी नहीं था कि नियति ने उसके लिए क्या लिखा है। अस्पताल में दोनों किडनी फेल होने की जानकारी मिलते ही वह गहरे तनाव में चला गया और अंततः उसने आत्मघाती कदम उठा लिया।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 06.05.26 को ग्राम सुजीबहार निवासी सूचक सैहुन टोप्पो उम्र 50 वर्ष ने थाना कांसाबेल में उपस्थित होकर इंटीमेशन चाक कराया कि उसका बेटा मृतक अविनाश टोप्पो उम्र 26 वर्ष, बैंगलोर में रहकर काम करता था, के द्वारा दिनांक 01.05.26 को घर में फोन कर बताया गया कि, उसका तबियत खराब है, अतः उसे लेने आओ, जिस पर परिजनों के द्वारा उसे ट्रेन से कोरबा तक आने को कहा गया, फिर वहां से दिनांक 03.05.26 को परिजनों के द्वारा मृतक अविनाश को लेकर, घर लाया गया था, दिनांक 04.05.26 को उसे ईलाज हेतु जशपुर लाया गया था, जहां जांच पश्चात पता चला कि अविनाश की दोनों किडनी खराब हो गई है, जिस कारण मृतक अविनाश परेशान रहने लगा था, इसी दौरान दिनांक 06.05.26 को सूचक, किसी काम से पड़ोसी ग्राम चोगरी बहार गया हुआ था, कि शाम करीबन 04.00 बजे उसकी पत्नी ने फोन कर बताया कि अविनाश के द्वारा अपने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली गई है।

सूचना पर थाना कांसाबेल पुलिस के द्वारा मर्ग कायम कर, घटना स्थल के निरीक्षण व शव पंचनामा हेतु सुजीबहार में घटना स्थल रवाना हुआ गया, पुलिस के द्वारा शव पंचनामा कर, शव का डॉक्टर से पोस्ट मार्टम भी कराया गया है, अग्रिम कार्यवाही जारी है।











IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button